फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मेरठ रोड पर कांवड़ यात्रा के लिए कट बंद कराएगा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मेरठ रोड पर कांवड़ यात्रा के लिए कट बंद कराएगा निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम दुहाई से लेकर अप्सरा बॉर्डर (दिल्ली सीमा) तक के डिवाइडर पर बने सभी कट बंद कराएगा। इन कट पर बल्लियों की बेरिकेडिंग लगाई जाएगी। निगम ने पांचों जोन में इसके लिए सर्वे करा लिया है। 14 जुलाई से पहले इन कट को बंद कराकर मार्ग को कांवड़ यात्रा के लिए तैयार कर लिया जाएगा।
दरअसल, फिलहाल दिल्ली-मेरठ मार्ग की एक साइड को वाहनों के लिए और दूसरी साइड को कांवड़ियों के लिए आरक्षित करने की प्लानिंग हैं ताकि नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत न हो। इसके लिए डिवाइडर के सभी कट को बंद कराया जाना जरूरी है। कुछ बड़े चौराहों को सड़क पार करने के लिए खुला रखा जाएगा। डीएम ने इन कटों को बंद कराने की जिम्मेदारी नगर निकायों को दी है। नगर निगम सीमा में करीब 20 किलोमीटर के दायरे में इन कट को निगम का निर्माण विभाग बंद कराएगा। निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी का कहना है कि कांवड़ मार्ग का हिस्सा सिटी जोन, कविनगर और मोहननगर जोन में आता है। इसके लिए सर्वे करा लिया गया है और यातायात पुलिस के साथ मिलकर 11 जुलाई से कट बंद करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए परिवहन निगम 14 से कंट्रोल रूम संचालित करेगा
कांवड़ यात्रा के लिए परिवहन निगम 225 बसें चलाएगा। गाजियाबाद, कौशांबी, बुलंदशहर, हापुड़ और सिकंदराबाद से इन बसों को चलाया जाएगा। गाजियाबाद में 14 जुलाई से रोडवेज का कंट्रोल रूम संचालित हो जाएगा। इस कंट्रोल रूम के जरिए रोडवेज अधिकारी पूरे रीजन में कांवड़ यात्रियों के लिए चलाई जाने वाली बसों की मॉनीटरिंग कर सकेगा। गाजियाबाद डिपो के एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि अगर किसी डिपो पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी तो वहां के अधिकारी कंट्रोल रूम पर सूचना देकर अतिरिक्त बसें मंगा सकेंगे। रास्ते में बसों में कुछ खराबी आने पर कंट्रोल रूम पर तत्काल सूचना देकर दूसरी बस का इंतजाम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में हो जाएगा रूट डायवर्जन प्लान तैयार
ट्रैफिक पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों के लिए रूट प्लान तैयार करेगी। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि तीन दिन में यह रूट तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा दिल्ली-मेरठ मार्ग और जीटी रोड से होकर गुजरेगी। इस दौरान भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed