फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

महिला को पीटने वालों को तीन साल का कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महिला को पीटने वालों को तीन साल का कारावास
विज्ञापन

गाजियाबाद। 12 साल पहले घर में घुसकर महिला की पिटाई करने वाले दो दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तीन-तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर विशेष न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर ने पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत ने सुबूतों के अभाव में दोषियों को दुष्कर्म के प्रयास के आरोप से बरी कर दिया।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ममता गौतम ने बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला 26 अप्रैल 2010 को दोपहर में घर पर अकेली थी। हरपाल और संजीव ने महिला के घर में घुसकर की पिटाई कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए तो हरपाल और संजीव मौके से भाग गए। महिला के पति ने दोनों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 23 अप्रैल 2010 को महिला के पति से हरपाल और संजीव का मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया था। उसका बदला लेने के लिए हरपाल और संजीव ने इस घटना को अंजाम दिया था। हरपाल और संजीव को पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed