फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अब गृहकर में 20 फीसदी छूट सितंबर तक मिलेगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अब गृहकर में 20 फीसदी छूट सितंबर तक मिलेगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के 5.70 लाख भवन मालिकों को नगर निगम ने राहत दी है। निगम ने गृहकर जमा करने पर मिलने वाली 20 फीसदी छूट की अवधि अगस्त से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। निगम ने छूट के चार स्लैब को भी घटाकर सिर्फ तीन कर दिए हैं। अब अक्तूबर से दिसंबर तक 10 फीसदी छूट मिलेगी और इसके दो माह बाद तक पहले की तरह पांच फीसदी छूट मिलेगी। नगर निगम 31 अगस्त तक टैक्स में 20 फीसदी, इसके बार सितंबर में 15 फीसदी, अक्तूबर और नवंबर में 10 फीसदी और फिर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 5 फीसदी छूट देता था। बीते साल कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने 20 फीसदी छूट की अवधि 31 अक्तूबर तक कर दी थी। अब नगर निगम ने दोबारा से छूट के पुराने स्लैब लागू करने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा था। निगम बोर्ड ने पुराने स्लैब को लागू करने की बजाय इसमें परिवर्तन कर नए स्लैब को मंजूरी दे दी। अब 15 फीसदी छूट को खत्म कर दिया गया है, जबकि 20 फीसदी छूट की अवधि को एक माह बढ़ा दिया गया है। 10 फीसदी छूट की अवधि को भी नवंबर की बजाय दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed