{"_id":"62796b11fd10783b4328a8f6","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2381524178","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 बुर्जुगों को टेंशन, कैसे मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 बुर्जुगों को टेंशन, कैसे मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 बुर्जुगों को टेंशन, कैसे मिलेगी पेंशन
गाजियाबाद। अब आधार कार्ड लिंक व सीड कराने के बाद ही वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल पाएगा लेकिन वृद्धावस्था पेंशन योजना में पंजीकृत बुजुर्गों में से 500 ऐसे हैं, जिनकेहाथों की लकीर घिस जाने की वजह से उनके आधार नहीं बन पाए हैं। बायोमिट्रिक प्रक्रिया में लकीरें ना मिल पाने के कारण यह समस्या आ रही है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 से वृद्धा पेंशन योजना में कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें शासन ने आधार कार्ड लिंक कराने के साथ ही हर माह पेंशन देने का फैसला लिया है। इसके लिए शासन ने समाज कल्याण विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन का भुगतान आधार कार्ड आधारित प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। जिले में 13 हजार 900 राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत पेंशनधारक हैं, जो योजना का लाभ ले रहे हैं। अब नए आदेश के अनुसार आधार नंबर अपने वृद्धावस्था पेंशन खाते से बैंक में जाकर लिंक कराना पड़ेगा। इसके बाद ही पेंशन की धनराशि बैंक खाते में आ पाएगी। जिनके पास आधार कार्ड हैं, वह लगातार विकास भवन कार्यालय में आकर आधार लिंक करा रहे हैं लेकिन जिन बुजुर्गों के आधार कार्ड लकीरें घिसने की वजह से नहीं बन पाए हैं, उनको लेकर अभी भी संशय है।
जनपद में वृद्धा पेंशन योजना के करीब सात हजार लाभार्थी हैं। इनमें से अभी तक आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 31 मई तक सभी को आधार लिंक करा लेना है। शासनादेश मिलने के बाद से ही सभी पेंशन धारकों को इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। पहले जहां तीन माह में एक बार पेंशन आती थी लेकिन अब हर माह बैंक खाते में पेंशन आएगी। यानी पेंशन धारक के खाते में हर माह एक हजार रुपये की धनराशि आएगी।
विज्ञापन
आधार सीडिंग नहीं कराई गई है
भोजपुर 1309
लोनी 810
मुरादनगर 1240
रजापुर 588
गाजियाबाद सदर 1951