फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पशु चिकित्सक की हत्या में महिला को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पशु चिकित्सक की हत्या में महिला को आजीवन कारावास
विज्ञापन

गाजियाबाद। पशु चिकित्सक डॉ. अमित कुमार वर्मा की हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी महिला शहनाज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सप्तम की कोर्ट-18 में चल रहा था।

डॉ. अमित कुमार वर्मा पेशे से पशु चिकित्सक थे। वह मेरठ में काम करते थे और शास्त्री नगर में रहते थे। वहां शहनाज नाम की महिला अमित का खाना बनाने का काम करती थी। 2016 में अमित वैशाली सेक्टर 4 में नौकरी करने लगे और मेरठ से मकान खाली करने के दौरान शहनाज अमित को परेशान करने लगी और उनसे संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। आरोप था कि मना करने पर 16 मई 2016 को शहनाज डॉ. अमित के कमरे पर पहुंची और उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब फेंक दिया। उसके बाद से डॉ. अमित को कौशांबी के यशोदा अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उपचार के दौरान 24 सितंबर 2016 को अमित की मौत हो गई तो इस मामले में उनके माता-पिता ने थाना इंदिरापुरम में शहनाज के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच में शहनाज के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश की। इस मामले में अदालत ने साक्ष्य व गवाहों के बयान के आधार पर शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने शहनाज को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों मुकदमों में 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed