फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad Election Result: आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, पांच विधानसभा सीटों का होगा फैसला, 52 प्रत्याशी हैं मैदान में

Thu, 10 Mar 2022 09:02 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 09:02 AM IST
सार

ईवीएम की निगरानी के लिए सभी दलों के कार्यकर्ता बुधवार से ही मंडी में डेरा डाल लिया है।मतगणना स्थल छावनी में तब्दील हो गया है। जीत का जश्न मनाने और नारेबाजी पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
ghaziabad
UP Election 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव नतीजे की घड़ी आ गई है। बृहस्पतिवार को जिला गाजियाबाद की पांच विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। 52 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। मतगणना सुबह आठ बजे से होगी। बुधवार को डीएम और एसएसपी ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 84 टेबल पर मतगणना होगी। मतगणना स्थल छावनी में तब्दील हो गया है। बिना मास्क, बिना पास प्रवेश वर्जित रहेगा।

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना का एक चक्र 10 से 15 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा। प्रत्येक टेबल पर तीन मतदान कर्मी, दलों के एक-एक अभिकर्ता मेजों पर मौजूद रहेंगे। मतगणना शुरू होेने से आधे घंटे पहले अभिकर्ताओं और कर्मियों को स्थल पर पहुंचना होगा। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर 3383 बूथों पर 54.92 फीसदी वोट डाले गए हैं।
विज्ञापन


इस लिंक पर क्लिक करें और चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने वोट किस विधानसभा में डाले गए हैं
विधानसभा : गाजियाबाद
कुल मतदाता: 472771
मत पड़े : 243789
मतदान प्रतिशत: 51.51 प्रतिशत
पोस्टल बैलेट से पड़े मत : 908
बूथ : 541
चक्र : 39

साहिबाबाद
कुल मतदाता : 1020386
पड़े मत : 479893
मतदान प्रतिशत : 47.03
पोस्टल बैलेट से पड़े मत : 1381
बूथ : 1172
चक्र : 42

लोनी
कुल मतदाता : 512752
पड़े मत : 315275
मतदान प्रतिशत : 61.49
पोस्टल बैलेट से पड़े मत : 644
बूथ : 562
चक्र : 40

मुरादनगर
कुल मतदाता : 456745
पड़े मत : 272773
मतदान प्रतिशत : 59.72
पोस्टल बैलेट से पड़े मत : 2219
बूथ : 553
चक्र : 41

मोदीनगर
कुल मतदाता : 331211
पड़े मत : 222774
मतदान प्रतिशत : 67.26
पोस्टल बैलेट से पड़े मत : 1264
बूथ : 414
चक्र : 30

इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

गाजियाबाद विधानसभा सीट
प्रत्याशी दल
अतुल गर्ग (भाजपा)
विशाल वर्मा (सपा)
केके शुक्ल (बसपा)
सुशांत गोयल (कांग्रेस)

लोनी
नंदकिशोर गुर्जर (भाजपा)
मदन भैया (रालोद-सपा गठबंधन)
हाजी आकिल (बसपा)
यामीन मलिक (कांग्रेस)

मुरादनगर
अजित पाल त्यागी (भाजपा)
सुरेंद्र कुमार मुन्नी (रालोद- सपा गठबंधन)
बिजेंद्र यादव (कांग्रेस)
अयूब इदरीशी (बसपा)

मोदीनगर
डॉ. मंजू शिवाच (भाजपा)
डॉ. पूनम गर्ग (बसपा)
नीरज कुमारी (कांग्रेस)
सुदेश शर्मा (सपा-रालोद गठबंधन)

साहिबाबाद
सुनील शर्मा (भाजपा)
अमरपाल शर्मा (सपा)
अजीत कुमार पाल (बसपा)
संगीता त्यागी (कांग्रेस)

192 चक्रों में पूरी होगी मतगणना

साहिबाबाद
04 मतगणना हॉल 28 टेबल 42 चक्र
गाजियाबाद
02 हॉल 14 टेबल 39 चक्र
लोनी
02 हॉल 14 टेबल 40 चक्र
मुरादनगर
02 हॉल 14 टेबल 41 चक्र
मोदीनगर
02 हॉल 14 टेबल 30 चक्र

स्मार्ट वाच और मोबाइल लेकर अंदर जाने पर रहेगी मनाही
मतगणना स्थल के अंदर कोई भी कर्मी या पार्टी का अभिकर्ता मोबाइल फोन या स्मार्ट वाच या इलेक्ट्रानिक गैजेट लेकर नहीं जा सकेगा। परिसर के अंदर मोबाइल जमा करने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं।

परिसर में प्रतिनिधियों के लिए लगाए गए टेंट
गोविंदपुरम अनाज मंडी परिसर में सभी दलों के अलग अलग टेंट लगाए गए हैं। यहां पर प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। अभिकर्ताओं को पार्टी की ओर से दिया गया अधिकृत प्रवेश पत्र दिखाना होगा।

ईवीएम की निगरानी के लिए दलों के कार्यकर्ताओं ने डाला डेरा
ईवीएम की निगरानी के लिए सभी दलों के कार्यकर्ता बुधवार से ही मंडी में डेरा डाल लिया है। इसके अलावा प्रत्याशियों ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। भाजपा से सुनील शर्मा, सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सुदेश शर्मा, मदन भैया ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था देखी और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के लिए कहा। सपा के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी और जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि निगरानी के लिए 20 से अधिक कार्यकर्ता लगाए गए हैं।


गर्मी से निजात दिलाने के लिए लगाए गए कूलर
काउंटिंग हॉल में कर्मचारियों और अभिकर्ताओं को गर्मी न लगे इसके लिए प्रत्येक हॉल में बुधवार को कूलर लगाए गए। परिसर में सुरक्षा के लिए 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। करीब 2000 पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मुस्तैद किए गए हैं।

मंडी के प्रवेश द्वार से लेकर काउंटिंग हॉल के बीच तीन स्तर की सुरक्षा
मंडी के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर काउंटिंग हॉल तक तीन स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया गया है। बुधवार को सैनिटाइजेशन कराया गया।

जीत का जश्न मनाने पर रहेगी मनाही
जीत का जश्न मनाने और नारेबाजी पर रोक लगाई गई है। मंडी के अंदर किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त अधिकारी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed