फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पांच लाख के लिए दो दोस्तों ने एक-दूसरे की ले ली जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

पांच लाख के लिए दो दोस्तों ने एक-दूसरे की ले ली जानगाजियाबाद।बृजपाल ने कहा कि ट्रैक्टर की चाबी नहीं लौटाई तो वह उसे जाने नहीं देगा।इस पर दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए।पहले हाथापाई हुई फिर फावड़े से हमलाकहासुनी के बाद बृजपाल और विकास में हाथापाई हुई।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

पांच लाख के लिए दो दोस्तों ने एक-दूसरे की ले ली जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। उधार लिए पांच लाख रुपये न चुकाने पर दुहाई गांव में दो दोस्तों बृजपाल (48) और विकास (35) ने फावड़े से प्रहार कर एक-दूसरे की जान ले ली। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे खेत पर हुए इस खूनी संघर्ष में बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर जाने तक दोनों वार करते रहे। सदरपुर निवासी डेयरी संचालक विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, कुछ दिन पहले तक क्लीनिक चलाने वाले दुहाई निवासी विकास ने अस्पताल में दम तोड़ा। फावड़ा एक ही था। दोनों ने उसे एक-दूसरे से छीनकर प्रहार किए।
विकास से पांच लाख रुपये बृजपाल के भाई अजय उर्फ सोनू ने 2016 में उधार लिए थे। बृजपाल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय ने रकम चुकाई नहीं। हालांकि, अजय का कहना है कि वह तीन लाख रुपये लौटा चुके थे। दो लाख जल्द ही लौटाने की बात कही थी। रविवार की रात उनके घर देवी का जागरण था। विकास इसमें पत्नी सहित शामिल हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जाते समय उसने कहा था कि उधार ली गई रकम क्यों नहीं लौटा रहे हो? उससे कहा था कि अब बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस पर उसे तसल्ली नहीं हुई। वह तगादा करने के लिए खेत पर जा पहुंचा। वहां भाई बृजपाल काम कर रहा था। उससे उसने रकम की मांग की। दोनों में पहले कहासुनी हुई जो पहले झगड़े और फिर खूनी संघर्ष में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर से चाबी निकालने पर हुआ झगड़ा
विकास ने बृजपाल से तगादा किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद रहे लोगों ने बताया कि उनके बीच झगड़ा तब हुआ जब विकास ने बृजपाल के ट्रैक्टर से चाबी निकाल ली। बृजपाल को बहुत गुस्सा आया। उसने कहा कि चाबी लौटा दे वरना अच्छा नहीं होगा। इस पर विकास ने कहा कि क्या अच्छा नहीं होगा, तुम लोग अपने सारे खर्च कर रहे हो और कर्ज नहीं लौटा रहे हो। बृजपाल ने कहा कि ट्रैक्टर की चाबी नहीं लौटाई तो वह उसे जाने नहीं देगा। इस पर दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए।
पहले हाथापाई हुई फिर फावड़े से हमला
कहासुनी के बाद बृजपाल और विकास में हाथापाई हुई। इसमें बृजपाल भारी पड़ रहा था। तभी विकास अपनी बाइक से फावड़ा निकाल लाया और हमला कर दिया। बृजपाल के हाथ में गहरा घाव हो गया। उसने पूरी ताकत लगाकर विकास से फावड़ा छीन लिया और कई प्रहार किए। विकास गिर पड़ा लेकिन अगले ही पल उठा और फावड़ा छीन लिया। अगला प्रहार बृजपाल के सिर में किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर विकास बुरी तरह लहूलुहान हो चुका था। आसपास काम कर रहे लोग उसे अस्पताल ले गए। खून ज्यादा बह जाने के कारण थोड़ी देर बाद ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पांच लाख रुपये के लेनदेन पर विवाद हुआ था। इसी में हुए झगड़े में दोनों की जान चली गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed