{"_id":"62cf29ebe907663d1475d94f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2414814190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार टकराने पर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार टकराने पर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार टकराने पर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे
मसूरी। ढबारसी गांव में मंगलवार रात नासिर द्वारा मोपेड से कोल्ड ड्रिंक उतारते समय हुसैन की कार टकराने पर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी होने पर नासिर ने हुसैन के थप्पड़ मार दिया। इससे विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के एक दूसरे के मोहल्ले में पहुंचकर गए। जहां पथराव हुआ, लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। पथराव में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों ओर से 30 लोगों को नामजद करते हुए 80 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि मंगलवार शाम हुसैन अपनी कार से नाहल के रास्ते में जा रहा था। रास्ते में नासिर अपनी मोपेड से कोल्डड्रिंक उतार रहा था। इस दौरान उसकी मोपेड से कार की टकरा गई। घर पहुंचकर हुसैन अपने पिता इनसाद के साथ पुलिस चौकी शिकायत करने जाने लगा। इसी दौरान नासिर पक्ष के कुछ लोग सड़क हादसे में घायल हो गए थे जिन्हें देखने के लिए नासिर पर कुछ साथियों के साथ रामा अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान हुसैन पक्ष के लोगों ने नासिर पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मोहल्ले में पहुंचने के बाद दोनों और से 50-50 लोग आ गए और संघर्ष होने लगा। दोनों ओर से पत्थरबाजी, लाठी-डंडे चलने लगे और फायरिंग भी हुई। पत्थरबाजी में मुहम्मद अहमद, तसलीम, रिफाकत और अनवार घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में नाहल चौकी प्रभारी ने ढबारसी गांव निवासी नासिर, सद्दाम, गफ्फार, साकिर, वकील, अब्बास, आरिफ, तराइब, अनवार, फरमान, रहवर, अनस, रफाकत, अहमद, तस्लीम, हुर्सन, बिलाल, राकिब, आकिल, आदिल, शहनवाज, आदिल, निजामुद्दीन, जैनुद्दीन, निजामुद्दीन, सलमान, नौशाद, कादिर, शहजाद, समीर व अन्य 80 से 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि अब्बास, अनस, समीर, कादिर, शहनवाज, सद्दाम, दानिश, फिरोज, जुनैद और हुसैन को गिरफ्तार किया है।