{"_id":"62cdd00254b09d31603d03d7","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2414332197","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने लाई गई गाड़ी में से दो बैग हुए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने लाई गई गाड़ी में से दो बैग हुए चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने लाई गई गाड़ी में से दो बैग हुए चोरी
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में गोवंशी को टक्कर मारने के बाद थाने लाई गई गाड़ी में से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हादसे के बाद पुलिसकर्मी उनकी कार थाने ले आए और उन्हें कार में बैठने नहीं दिया। इसी दौरान उनकी कार से बैग में रखे 15 हजार की नकदी, चेकबुक, ड्रिल मशीन व अन्य कीमती दस्तावेज चोरी हो गए। मामले में कार मालिक आनंद सिंह ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिल्ली के त्रिवेणी अपार्टमेंट निवासी आनंद सिंह का कहना है कि वह 10 जुलाई की रात दिल्ली से उत्तराखंड जा रहे थे। इसी दौरान विजयनगर क्षेत्र में उनकी कार से एक गोवंशी टकरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस उनकी कार थाने ले आई और थाने के बाहर खड़ी कर दी। रात में उनकी कार से बैग चोरी हो गए। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि कार मालिक कार के पीछे-पीछे आ रहे थे। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।