फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

गाबा में जीत पर गाजियाबाद में भी जश्न...हमारी नई पीढ़ी भी है तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
माधव कौशिक, क्रिकेटर - फोटो : SHAHIBABAD
गाबा में जीत पर गाजियाबाद में भी जश्न...हमारी नई पीढ़ी भी है तैयार
विज्ञापन

गाजियाबाद। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। गाबा टेस्ट के पांचवे दिन जैसे-जैसे टीम इंडिया जीत की तरफ बढ़ रही थी क्रिकेट प्रेमियों और शहर के युवा क्रिकेटरों में उल्लास चरम पर था। लोग अंत तक टीवी सेट व मोबाइल फोन से चिपके रहे। शुभमन गिल व ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से शहर के युवा खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह है। इनकी भी चाहत है कि ये शहर और देश का नाम रोशन करें। आपको रूबरू करा रहे हैं, शहर के कुछ उभरते क्रिकेटरों से।
साहिबाबाद के करन शर्मा ने बनाई पहचान
सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी की कप्तानी कर रहे साहिबाबाद निवासी करन शर्मा ने तेजी से पहचान बनाई है। मौजूदा सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांच मैचों में दो तेजतर्रार अर्ध शतकों की मदद से उन्होंने आगामी आईपीएल नीलामी के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। पिछले वर्ष कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 697 रन बनाए थे।
विज्ञापन

यूपी टीम का हिस्सा हैं माधव कौशिक
गजियाबाद के माधव कौशिक भी वर्तमान में चल रही सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी की टीम में शामिल हैं। वह रणजी ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं। उनके नौ प्रथम श्रेणी मैचों में 30 की औसत से 350 रन हैं। अंडर-23 वनडे में 8 मैचों में 482 रन है। माधव के कोच मनीष गोस्वामी ने बताया कि वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुरू से ही उनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी चल रही है। लगभग हर आयु वर्ग टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आराध्य के नाम है दोहरा शतक
आराध्य यादव देश की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं में शामिल हैं। वह विजय मर्चेंट में टॉप स्कोरर भी थे। इसके अलावा 2019 में नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अंडर-16 इंडिया कैंप का भी हिस्सा रहे हैं। अंडर-19 टीम में भी उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी के प्रदार्पण मैच में ही दोहरा शतक जड़ा था। घरेलू क्रिकेट बंद होने के चलते वह वर्तमान में टीएनएम एकेडमी में प्रैक्टिस करते हुए क्लब क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

एमपी की तरफ से खेल चुके पार्थ गोस्वामी
मध्यप्रदेश से खेल रहे पार्थ गोस्वामी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह हर आयु वर्ग से ही लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वह कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में एमपी की अंडर-23 टीम में शामिल रहे हैं। फिलहाल कंधे के ऑपरेशन से उभर रहे हैं। इसके चलते क्रिकेट से दूर हैं। रणजी क्रिकेटर रहे उनके पिता मनीष गोस्वामी ने बताया ने कि जल्द ही वह फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे। मैच के दौरान उनके कंधे में चोट आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed