फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Five killed for property worth 2.5 crores first brother then two nieces and two nephews were put to death arrested

गाजियाबाद: ढाई करोड़ की संपत्ति के लिए पांच की हत्या, पहले भाई फिर भतीजी और भतीजे को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 07:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 23 Sep 2021 07:20 PM IST
सार

आरोपी ने किसी को हत्या की भनक तक नहीं लगने दी। पाचं में से एक भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने आरोपी लीलू त्यागी को दो साथियों संग गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Ghaziabad: Five killed for property worth 2.5 crores first brother then two nieces and two nephews were put to death arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गाजियाबाद पुलिस को आज यानी गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। जिले के गांव बसंतपुर सेन्थली में शख्स ने ढाई करोड़ की संपत्ति के लिए 20 साल में पांच परिजनों को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


सबसे पहले भाई को मारा, फिर दो भतीजी और दो भतीजे की हत्या की। अब एक और भाई की हत्या की साजिश थी। किसी को हत्या की भनक तक नहीं लगने दी। पाचं में से एक भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने आरोपी लीलू त्यागी को दो साथियों संग गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


लीलू त्यागी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यह गुनाह अपने इकलौते बेटे की खातिर किया। वह चाहता था कि संपत्ति का बंटवारा न हो, पूरी उसके बेटे को मिले। भाई ब्रिजेश के दो बेटे थे और सुधीर की दो बेटियां। चारों बच्चों की हत्या कर दी थी। इनसे पहले सुधीर की जान ली। अब ब्रिजेश भी निशाने पर था। इसकी साजिश तैयार कर चुका था। अगर इसमें कामयाब हो जाता तो संपत्ति का कोई और हिस्सेदार नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीलू से पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि लीलू वह दो भाइयों की जमीन हड़पना चाहता था। उसने 20 साल पहले पूरी साजिश तैयार की थी। बड़ी भाई की हत्या के बाद उसकी पत्नी को अपने साथ रखना भी इसी साजिश का हिस्सा था, क्योंकि उसकी शादी नहीं हुई थी। भाई की पत्नी से जब उसे बेटा पैदा हो गया तो उसने सोच लिया कि इकलौते बेटे को पूरी संपत्ति दिलाएगा। पूछताछ में लीलू ने पुलिस को बताया कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। बल्कि हर हत्या के बाद वह मन ही मन खुश होता था। उसने बताया कि एक परिजन को मारने के बाद उसे अपनी संपत्ति बढ़ने का अहसास होता था। लीलू के मुंह से यह बात सुनकर पुलिस भी चौंक गई।

संपत्ति के लिए लीलू ने ऐसी साजिश रची कि परिजन भी गच्चा खा गए। लीलू एक के बाद एक परिवार के लोगों को मौत के घाट उतारता रहा और ऐसी दलीलें दीं कि परिजनों को थाने तक नहीं जाने दिया। लेकिन पांचवीं हत्या में की गई थोड़ी सी चूक ने उसकी करतूत उजागर कर दी।

8 अगस्त को रेशू के लापता होने के बाद लीलू उसके पिता ब्रिजेश के साथ उसकी खोजबीन का नाटक करता रहा। उसने रेशू पर भी आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कहीं चले जाने का हवाला देते हुए मामले को पुलिस में न ले जाने की दलील दी। परिजन उसकी बातों में आ गए थे, लेकिन दूसरे व आखिरी बेटे के लापता होने से आहत ब्रिजेश त्यागी ने आखिरकार 15 अगस्त को मुरादनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

पुलिस ने खूब हाथ-पांव पीटे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार तक पुलिस के पास सिर्फ लीलू और उसके मृतक भतीजे की एक ही स्थान पर लोकेशन के अलावा कोई दूसरा क्लू नहीं था। साक्ष्य न होने के चलते पुलिस भी हत्या का एंगल छोड़ने वाली ही थी कि एक कॉल रिकॉर्डिंग ने लीलू की साजिश बेनकाब कर दी। खुद पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगर यह दोनों सुबूत न मिलते तो पांच हत्याओं राज हमेशा के लिए दफन हो जाता।


पहले नहीं देखी एसी साजिश : एसएसपी
लीलू द्वारा पांच परिजनों की हत्या कबूलने के बाद खुद पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि कत्ल की तमाम घटनाओं के खुलासे उन्होंने देखे हैं, लेकिन बीस साल में योजनाबद्ध तरीके से पांच परिजनों की हत्या और पुलिस में सूचना तक न जाने का मामला पहली बार देखा है। इस तरह की साजिश पेशेवर अपराधी भी नहीं कर पाते। लीलू ने न सिर्फ पांच हत्याएं कीं, बल्कि परिजनों को भी साधकर रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed