{"_id":"63030dd897e7ab3b6d794fda","slug":"ghaziabad-fire-a-fire-broke-out-in-a-tent-warehouse-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में टेंट के गोदाम में लगी आग, कमरे में सो रहे दंपती और एक साल की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में टेंट के गोदाम में लगी आग, कमरे में सो रहे दंपती और एक साल की मासूम की मौत
Mon, 22 Aug 2022 10:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:32 AM IST
सार
गाजियाबाद में टेंट के गोदाम में आग लग गई। पहली मंजिल पर सो रहे पति- पत्नी और एक साल की बच्ची को मौत हो गई। गोदाम की ऊपरी दो मंजिल पर 13 लोग किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन
गाजियाबाद में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सिहानी गेट थाना इलाके के मोहल्ला शिब्बनपुरा कल्पना नगर में मकान नंबर 276 में एक टेंट के गोदाम में आग लग गई। गोदाम सुनील दत्त का है। गोदाम के ऊपरी दो मंजिल पर 13 लोग किराये पर रहते हैं।
आग लगने से पहली मंजिल पर रह रहे पति-पत्नी और एक साल की बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। आग पर काबू पाने के बाद सुबह उनकी मौत का पता चला।
गोदाम की पहली मंजिल पर 6 और दूसरी मंजिल पर 7 लोग किराये पर रहते हैं। गोदाम के सामने मकान में रहने वाले लोगों ने आग देखकर शोर मचाया तो शोर सुनकर पहली मंजिल से तीन लोग और दूसरी मंजिल के सभी लोगों ने भागकर जान बचा ली
विज्ञापन
लेकिन पंकज कुमार पुत्र राजवीर सिंह (30), कविता पत्नी पंकज कुमार (26) और कृतिका पुत्री पंकज कुमार(1) की दम घुटने से मौत हो गई। पंकज मूलरूप से बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले था। पंकज डिलीवरी बॉय का काम करता था। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।