फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad farmers stopped bunkar mart work by sending out workers police file fir against farmers

गाजियाबाद: मजदूरों को भगाकर किसानों ने बुनकर मार्ट का काम रुकवाया, केस दर्ज

Fri, 01 Oct 2021 06:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 Oct 2021 06:12 PM IST
सार

गुरुवार को भी किसानों के झुंड ने कार्यस्थल के गेट का ताला तोड़कर मजदूरों से अभद्रता की। उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया और काम बंद करा दिया। इस घटना से कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों में भय व्याप्त है।

विज्ञापन
Ghaziabad farmers stopped bunkar mart work by sending out workers police file fir against farmers
गाजियाबाद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मधुबन-बापूधाम योजना में किसानों ने निर्माणाधीन बुनकर मार्ट के गेट का ताला तोड़कर काम रुकवा दिया। मजदूरों से अभद्रता करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया गया। जीडीए डजोन-3 के अधिशासी अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जीडीए जोन-3 के अधिशासी अभियंता आलोक रंजन का कहना है कि मधुबन बापूधाम योजना में जीडीए द्वारा बुनकर मार्ट कम एक्स्पो सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। यह योजना शासन की वरीयता प्राप्त परियोजना है। परियोजना के कार्यस्थल पर कुछ दिनों से किसानों द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को भी किसानों के झुंड ने कार्यस्थल के गेट का ताला तोड़कर मजदूरों से अभद्रता की। उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया और काम बंद करा दिया। इस घटना से कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने कार्य बंद कराने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई तथा निर्माण जारी रखने के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed