{"_id":"62c433443ddaf02dd01c38f4","slug":"ghaziabad-elderly-dies-after-falling-from-seventh-floor-under-suspicious-circumstances-in-indirapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: इंदिरापुरम में संदिग्ध परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: इंदिरापुरम में संदिग्ध परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
Tue, 05 Jul 2022 06:19 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 05 Jul 2022 06:19 PM IST
सार
रॉयल टावर में 63 वर्षीय पीआई सुरेन्द्रन सातवीं मंजिल के 723 नंबर फ्लैट में रहते हैं। शिप्रा सनसिटी चौकी प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि सुरेंद्रन का शव सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके घर के नीचे पड़ा मिला। पुत्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सातवीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरापुरम में शिप्रा सनसिटी के रॉयल टावर सोसायटी में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग की सातवीं मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रॉयल टावर में 63 वर्षीय पीआई सुरेन्द्रन सातवीं मंजिल के 723 नंबर फ्लैट में रहते हैं। शिप्रा सनसिटी चौकी प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि सुरेंद्रन का शव सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके घर के नीचे पड़ा मिला। उनके पुत्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्यवाही की।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि सुरेंद्रन ने अपने घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या की। बालकनी से नीचे गिरने के चलते उनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन