फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad elder brother slit throat of younger from sword in property dispute ran away by flashing sword police trying to catch accused

शर्मनाक: तलवार से गला काटकर छोटे भाई का किया एलानिया कत्ल, हथियार लहराता भागा आरोपी, देखते रह गए लोग

Sat, 04 Sep 2021 06:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Sep 2021 06:07 PM IST
सार

घनी आबादी में सरेराह हुई घटना के से लोग दहशत में आ गए। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी भाई की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Ghaziabad elder brother slit throat of younger from sword in property dispute ran away by flashing sword police trying to catch accused
घटनास्थल पर फैला खून ही खून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद कोतवाली के कैला भट्ठा में शुक्रवार रात एक सिरफिरे ने अपने छोटे भाई की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। एक दिन पहले हुए विवाद में आरोपी ने हत्या की धमकी दी थी। घटना के पीछे की वजह दुकान का बंटवारा बताया जा रहा है। घनी आबादी में सरेराह हुई घटना के से लोग दहशत में आ गए। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी भाई की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


कैला भट्ठा निवासी फहीमुद्दीन कैला भट्ठा में ही दर्जी की दुकान चलाते थे। उनके दोनों बेटे आजाद और अलीमुद्दीन उर्फ लालू भी दुकान पर हाथ बंटाते हैं। इसी दुकान के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। घरेलू स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 8.30 बजे छोटा भाई अलीमुद्दीन उर्फ लालू जीटी रोड पर मेनरोड से कैला भट्ठा मेन रोड वाले रास्ते पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान बड़े भाई आजाद ने तलवार से उसकी गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर नगर कोतवाल अमित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हत्यारोपी भाई मौके से फरार हो चुका था। पुलिस अलीमुद्दीन को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। 

एक दिन पहले धमकी, अगले दिन हत्या

स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान को लेकर दोनों भाइयों में विवाद तो काफी दिनों से चल रहा था, लेकिन गुरुवार को दोनों में झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान दोनों में जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत किया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान आजाद ने अलीमुद्दीन को हत्या की धमकी दी थी। लोगों का कहना है कि आजाद के सिर पर इतना खून सवार होगा कि भाई की हत्या कर देगा, इसका अंदाजा नहीं था।

तलवार दिखाता हुआ मौके से पैदल ही भागा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आजाद दोपहर से ही भाई अलीमुद्दीन को खोजता फिर रहा था। उसने कई लोगों से उसके बारे में पूछा भी था, लेकिन किसी को उसके खौफनाक इरादों का जरा भी इल्म नहीं था। रात करीब 8.30 बजे जैसे ही कैला भट्ठा मेन मार्केट की रोड पर आजाद ने भाई को देखा तो तलवार से उसकी गर्दन रेत दी। इसके बाद वह हाथ में तलवार लेकर दिखाता हुआ पैदल ही मौके से भाग गया। इस दौरान कोई भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

रास्ते में तड़पता रहा अलीमुद्दीन
गला रेते जाने के बाद अलीमुद्दीन रास्ते पर गिर गया। अंधेरा होने की वजह से लोग शुरुआत में माजरा नहीं समझ सके, लेकिन जब एक वाहन की रोशनी में उसके भाई आजाद के हाथ में तलवार देखी तो लोग सहम गए। इसके बाद अलीमुद्दीन ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि घरेलू व संपत्ति विवाद में आजाद ने छोटे भाई की हत्या की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं, जो उसकी तलाश में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed