फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad dm ajay shankar pandey corona positive he is hospitalized

गाजियाबाद: डीएम अजय शंकर पांडेय अस्पताल में भर्ती, कोरोना के साथ न्यूमोनिया भी

Sat, 01 May 2021 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 May 2021 11:12 PM IST
सार

गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय को कौशाम्बी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह संक्रमित हैं। सीटी स्कैन से पता चला है कि उन्हें कोरोना के साथ न्यूमोनिया भी है।

विज्ञापन
ghaziabad dm ajay shankar pandey corona positive he is hospitalized
गाजियाबाद डीएम अजय शंकर पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय को यशोदा अस्पताल कौशांबी में भर्ती कराया गया है। वह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। बुखार नहीं उतरने पर उनका सीटी स्कैन किया गया, जिसमें कोविड निमोनिया होने का पता चला। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। बुखार में सुधार हो रहा है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

विज्ञापन


यशोदा अस्पताल के ऑपरेशनल हेड डॉ. सुनील डागर ने बताया कि जिलाधिकारी कई दिनों पहले कोविड पॉजिटिव हो गए थे। वह अपना इलाज होम आइसोलेशन में करवा रहे थे। बुखार नहीं उतरने पर शुक्रवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बुखार का कारण जानने के लिए उनका सीटी स्कैन किया। इसकी जांच रिपोर्ट में उन्हें कोविड निमोनिया पाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। निमोनिया की दवा का फायदा उन्हें हुआ है। अब पहले से कम बुखार आ रहा है। 
विज्ञापन


डॉ. डागर ने बताया कि जिलाधिकारी की हालत स्थिर नहीं है। उन्हें ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। इस टीम में डॉ. आरके मणि, डॉ. अर्जुन खन्ना, डॉ. अंकित सिन्हा एवं डा. अंशुमन त्यागी शामिल हैं। वहीं कोविड पॉजिटिव हो गईं जिलाधिकारी की पत्नी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed