फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad couple died during bathing after holi due to gas geyser suffocation kids asking where is mom dad

नहाते वक्त आई मौत: दंपती की मौत के बाद बिलखते बच्चे पूछ रहे एक ही सवाल... 'मम्मी-पापा को क्या हो गया?'

Fri, 10 Mar 2023 09:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Mar 2023 09:48 AM IST
सार

गैस गीजर की वजह से दम घुटने से यह पहला हादसा नहीं हुआ। पिछले डेढ़ महीने में ही आसपास के जिलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। मेरठ में 28 जनवरी को बाथरूम में नहाते समय गीजर गैस दुल्हन की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Ghaziabad couple died during bathing after holi due to gas geyser suffocation kids asking where is mom dad
दम घुटने से दंपती की मौत, बिलखते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर के अग्रसेन विहार कॉलोनी में बुधवार की शाम उद्यमी दीपक गोयल (40) और उनकी पत्नी शिल्पी ( 36) की बाथरूम में दम घुटने से मौत हो गई। होली खेलने के बाद दोनों घर के प्रथम तल पर बने बाथरूम में गैस गीजर चलाकर नहा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने गैस गीजर से जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनने और उससे दम घुट जाने के कारण मौत होने की आशंका जाहिर की है। बाथरूम में वेंटीलेंशन का इंतजाम नहीं था। मौत दबे पांव इतनी खामोशी से आई कि दोनों को जान बचाने के लिए चीखने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों के साथ होली खेलने के बाद दोनों नहाने के लिए दोपहर तीन बजे बाथरूम में गए थे। सवा चार बजे तक वे बाहर नहीं निकले तो बच्चों को चिंता हुई। उन्होंने बाथरूम के नजदीक जाकर माता-पिता को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे अनहोनी का डर सताने लगा। बाथरूम के दरवाजे को हाथ से पीटने पर भी कोई आवाज उधर से नहीं आई तो बच्चे पड़ोसियों के पास पहुंचे। साथ ही, फोन करके चाचा नितिन को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन ने बताया, वह और पड़ोसी पहुंचे। दरवाजा नहीं खुला तो रोशनदान का शीशा तोड़कर अंदर घुसे। भैया और भाभी अचेत पड़े थे। हिलाने और चेहरे पर पानी डालने पर शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उन्हें चिकित्सक के पास गाजियाबाद ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों की मौत हो चुकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यही लग रहा है कि गैस गीजर से बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी हो गई। इससे जहरीली गैस बनी। इसी गैस से दम घुटा। वहां हवा के आने जाने (वेंटीलेशन) के लिए कोई खिड़की नहीं थी। रोशनदान अवश्य था, लेकिन यह बंद था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

मम्मी-पापा को क्या हो गया....

दंपती की बेटी बेटी भवी (13) और बेटा शौर्य (11) का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपती के शव अस्पताल से घर आए तो दोनों यही सवाल किए जा रहे थे, मम्मी-पापा को क्या हो गया। थोड़ी देर पहले तक तो सब ठीक था। दीपक गोयल की मां मिथलेश बेटे और बहू का शव देखकर बेहोश हो गईं।

परिवार के लोगों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि जो शख्स सवा घंटे पहले तक सबके साथ होली खेल रहे थे, वे अब उनके बीच नहीं नहीं रहे। दीपक गोयल ने कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद में केमिकल फैक्टरी खोली थी।

मेरठ में छात्रा और दुल्हन की गई थी जान

गैस गीजर की वजह से दम घुटने से यह पहला हादसा नहीं हुआ। पिछले डेढ़ महीने में ही आसपास के जिलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। मेरठ में 28 जनवरी को बाथरूम में नहाते समय गीजर गैस दुल्हन की मौत हो गई थी। मेरठ में ही आठवीं की छात्रा की जान गई। सहारनपुर में बाथरूम में नहाते समय गीजर गैस लीक होने से एक शिक्षक की मौत हो गई थी। आगरा में चार फरवरी को गैस गीजर फट जाने से मकान छह गया था। दंपती समेत तीन लोग घायल हुए थे। आगरा में चार साल पहले गैस गीजर की वजह से दम घुटने से मां और दो बेटियों की बाथरूम में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed