फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad collection agent 8 lakh loot case exposed sala was unhappy with jija second secret marriage

कलेक्शन एजेंट से 8 लाख की लूट में चौंकाने वाला खुलासा: जीजा की गुपचुप शादी की तैयारी से नाराज था साला, बदले के लिए बनाई योजना

Mon, 02 May 2022 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 May 2022 04:09 PM IST
सार

आरोपी सुनील ने घटना के दिन व्हाट्सएप खोल से अपने वैशाली के एक दोस्त को बुलाकर उसे 7 लाख 68 हजार रुपये से भरा बैग दे दिया था, जबकि दोस्त को इस घटना के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
Ghaziabad collection agent 8 lakh loot case exposed sala was unhappy with jija second secret marriage
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित लिंक रोड थाने के पास वैशाली मेट्रो स्टेशन के नीचे 27 अप्रैल को कलेक्शन एजेंट से हुई 8 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कलेक्शन एजेंट सुनील कुमार जाटव ने अपने जीजा अनुज से बदला लेने के लिए फर्जी लूट की घटना की योजना तैयार की थी।
विज्ञापन


आरोपी सुनील ने घटना के दिन व्हाट्सएप खोल से अपने वैशाली के एक दोस्त को बुलाकर उसे 7 लाख 68 हजार रुपये से भरा बैग दे दिया था, जबकि दोस्त को इस घटना के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी थी। अगले दिन आरोपी ने दोस्त से बैग समेत पूरा पैसा ले लिया और लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। 
विज्ञापन

जीजा के गुपचुप शादी करने की तैयारी से नाराज था आरोपी

एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि  घटना के बाद पुलिस की टीम ने कलेक्शन एजेंट सुनील से शक होने पर पूछताछ कि जिसमें उसने बताया कि 3 माह पूर्व उसकी बहन की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी । उसके इलाज के लिए जीजा अनुज ने काफी लापरवाही बरती थी जिस कारण बहन की बच्चे समेत मौत हो गई थी। यही नहीं जीजा दूसरी शादी की गुपचुप तरीके से तैयारी कर रहा था इस बात से वह नाराज चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाट खरीदने के लिए रकम देने को बनाई थी योजना

थाना प्रभारी बिजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील यादव के परिवार ने नोएडा के बहलोलपुर में प्लॉट खरीदा था, उसकी रकम अदा करने के लिए उसने 7,68,000 की लूट की योजना तैयार की थी। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी सुनील कुमार जाटव के खिलाफ फर्जी सूचना देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed