फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad, BJP use caste card

गाजियाबाद में भाजपा खेलेगी जातिगत कार्ड

Tue, 03 Jan 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 03 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad, BJP use caste card
BJP LOGO
मिशन-2017 के लिए भाजपा इस बार जातिगत कार्ड के आधार पर अपने उम्मीदवार तय कर सकती है। विशेष रूप से शहर की सभी छह विधानसभाओं पर पार्टी वैश्य, ठाकुर, त्यागी, जाट, गुर्जर और ब्राह्मण प्रत्याशियों पर दांव लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


हिंडन पार (साहिबाबाद) में पार्टी ब्राह्मण को प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है, मगर इस सीट पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का एक बेटा भी चुनाव लड़ सकता है। ऐसा अगर हुआ तो फिर गंगनहर के पार यानी मोदीनगर से भाजपा ब्राह्मण चेहरे को सामने ला सकती है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि अगर साहिबाबाद सीट के समीकरण बिगड़ते हैं तो जाट प्रत्याशी भाजपा से टिकट की दावेदारी से ही बाहर हो जाएंगे।

...तो फिर मोदीनगर से होगा ब्राह्मण चेहरा
भाजपा अपना ब्राह्मण कार्ड साहिबाबाद या फिर मोदीनगर विधानसभा सीट पर चल सकती है। अभी तक के समीकरण बताते हैं कि इस सीट पर वह ब्राह्मण चेहरे के साथ चुनाव लड़ना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए यहां से टिकट पाने की दौड़ में पूर्व विधायक सुनील शर्मा के साथ ही संजीव शर्मा और डा. अनिल राघव शामिल हैं। इसी सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह या पंकज सिंह को भी पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

ऐसा हुआ तो फिर भाजपा मोदीनगर विधानसभा सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी उतार सकती है। फिलहाल मोदीनगर सीट पर भाजपा जाट प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। यहां से डा. मंजू सिवाच, प्रो. अजित सिंह और भोजपुर ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर ने पार्टी संगठन से टिकट की दावेदारी ठोंक रखी है।

उधर सूत्रों की मानें तो साहिबाबाद सीट पर ब्राह्मण समीकरण बिगड़ने की आशंका के चलते मोदीनगर में भी दो चर्चित ब्राह्मण चेहरे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संपर्क में हैं।
 पिछले दिनों मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कालेज में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के अलावा सुनील बंसल भी शामिल हुए थे।

इसमें विभिन्न विधानसभाओं से टिकट के प्रमुख दावेदारों ने अपने-अपने आवेदन किए थे। फिलहाल पार्टी नेतृत्व अब इन आवेदनों पर विचार कर रहा है।

गाजियाबाद से वैश्य कार्ड:
 भाजपा गाजियाबाद विधानसभा सीट वैश्य कार्ड चलाकर चुनावी मैदान में उतर सकती है। यहां से अतुल गर्ग, अनिल स्वामी, दिनेश गोयल, पवन गोयल और मयंक गोयल टिकट के दावेदार हैं।

मुरादनगर से त्यागी कार्ड:
 मुरादनगर सीट से हाल ही में सपा से भाजपा में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजित त्यागी, पूर्व राज्यमंत्री बालेश्वर त्यागी, अभिषेक त्यागी, पार्षद राजेंद्र त्यागी और डा. वीरेश्वर त्यागी ने पार्टी से टिकट मांग रखा है।

लोनी से गुर्जर कार्ड पर भाजपा लगा सकती है दांव:
 लोनी विधानसभा सीट पर भाजपा इस बार गुर्जर प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। यहां से टिकट की दौड़ में पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर, करतार सिंह, अनिल कसाना और पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल शामिल हैं।


धौलाना (आंशिक) सीट पर ठाकुर ठोंक रहे ताल:
ठाकुर बहुल साठा चौरासी यानी धौलाना सीट से वाईपी सिंह, मुनेंद्र शिशौदिया ने पार्टी संगठन से दावेदारी कर रखी है। सूत्रों की माने तो विगत दिनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चर्चा में इस सीट से पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर का नाम भी उठा था, मगर यह भी पता चला है कि पूर्व सांसद इस सीट से खुद न लड़कर अपने बेटे को चुनाव लड़वाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed