फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaiabad news

गाजियाबादः फ्रांस से लौटे डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि, सफदरजंग में भर्ती, सोसाइटी को लॉकडाउन

Tue, 24 Mar 2020 05:47 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2020 05:47 AM IST
सार

फ्रांस से लौटकर आए कार्डियक सर्जन में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
ghaiabad news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फ्रांस से लौटकर आए कार्डियक सर्जन में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने उनकी पत्नी और बेटी का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। उनके यहां आने वाली मेड और उसकी बेटी को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। मेड और उसकी बेटी तीन अन्य घरों में काम करती थी। इन तीनों परिवारों को भी होम क्वारंटीन में रहने ही हिदायत दी गई है। सभी की निगरानी भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम ने सात मशीनों से पूरी सोसायटी के साथ आसपास भी सैनिटाइज कराया है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल में कार्यरत कॉर्डियोलोजिस्ट कौशांबी में पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। वह 15 मार्च को फ्रांस से लौटकर आए थे और 18 मार्च को उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार देर रात उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


एमएमजी में भर्ती होने से किया इनकार
कॉर्डियोलॉजिस्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें देर रात में ही एंबुलेंस के जरिए घर से जिला एमएमजी अस्पताल लाया गया लेकिन उन्होंने यहां रहने से इनकार कर दिया। डाक्टर ने अस्पताल में हंगामा भी किया और अपने उच्च संपर्कों से जिले के कई अधिकारियों को फोन भी करवाए। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन परिवार होम क्वारंटीन
सीएमओ ने बताया कि फ्रांस से लौटने के बाद से डॉक्टर अपने घर में ही थे। उनके घर काम करने वाली मेड और उसकी बेटी अलग सोसायटी के तीन और घरों में काम करती थी। तीनों परिवारों से संपर्क करके परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। मेड और उसकी बेटी को भी आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को हेल्थ विभाग की टीम की निगरानी में रखा गया है।

एक किमी तक सभी सोसाइटी की गईं सैनिटाइज
कौशांबी की जिस सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर रहते हैं, उसके सभी फ्लोर और पूरी सोसाइटी को सोमवार को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए नगर निगम और हेल्थ विभाग की लगभग 20 टीमें लगीं। सीएमओ ने बताया कि दूसरी सोसायटी जहां डॉक्टर के घर में काम करने वाली मेड काम करती थी, उन्हें भी सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा मंगलवार तक एक किमी के दायरे में आने वाली सभी सोसायटी और कॉलोनियों को सैनिटाइज किया जाएगा।


जिले में तीन हुए कोरोना पॉजिटिव
डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है। हालांकि दो मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और राजनगर एक्सटेंशन सोसायटी स्थित घर में होम आइसोलेट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed