फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA expects good earnings from the auction

जीडीए को नीलामी से अच्छी कमाई की उम्मीद

Fri, 09 Jun 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Fri, 09 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
GDA expects good earnings from the auction
आवास योजना - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। तंगी से जूझ रहे जीडीए को अब अपनी संपत्तियों की नीलामी से उम्मीद बंधी है। अफसरों को उम्मीद है कि 15 से 21 जून के बीच चलने वाली इस नीलामी प्रक्रिया में न केवल अच्छे खरीदार मिलेंगे बल्कि इससे जीडीए के खजाने में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


यही कारण है कि जीडीए ने अपनी आवासीय एवं व्यवसायिक दोनों मिलाकर करीब 1700 संपत्तियों को इस नीलामी में शामिल किया है। जीडीए की यह संपत्तियां वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी, नंदग्राम, गोविंदपुरम, लोहिया नगर, साहिबाबाद, आरडीसी, मधुबन बापूधाम आदि जगहों पर हैं।
विज्ञापन


15 से 21 जून तक चलने वाली इस नीलामी के लिए जीडीए ने प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। नीलामी प्रक्रिया के आवेदन फार्म भी उपलब्ध हो गए हैं। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने बताया कि  नीलामी में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों और संपत्तियों का उचित मूल्य मिले तो जीडीए के खजाने में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा फ्लैट मधुबन-बापूधाम में
सबसे ज्यादा आवास मधुबन बापूधाम योजना में खाली पडे़ हैं। इनमें कई तो आज तक आवंटित ही नहीं हुए जबकि कई के आवंटियों ने बाद में आवास सरेंडर कर दिए थे। दरअसल, जमीन के कुछ टुकडे़ को लेकर किसानों और जीडीए के बीच मामूली विवाद के चलते इस योजना तक पहुंचने का अभी सीधा रास्ता नहीं बन सका है। इसके अलावा आवंटियों की माने तो जीडीए के यह फ्लैट कुछ महंगे भी हैं।

नीलामी के प्रचार को शहर भर में लगेंगे होर्डिंग
अपनी संपत्तियों की नीलामी के प्रचार-प्रसार के लिए जीडीए शहर भर में होर्डिंग लगवाने की कवायद कर रहा है। शुरूआती दौर में शहर के पांच प्रमुख स्थानों मोहन नगर चौक, पुराना बस अड्डा, वैशाली मेट्रो स्टेशन, कलक्ट्रेट और एनएच-24 पर नवनिर्मित लिंक रोड तिराहे पर होर्डिंग लगवाए जाएंगे।


नीलामी में हैं जीडीए की यह संपत्ति:
जीडीए द्वारा नीलामी के लिए रखी गई संपत्तियों में होटल भूखंड, पेट्रोल पंप के लिए भूखंड, कन्वीनियेंट शॉपिंग भूखंड, आवासीय भूखंड, भवन, दुकान, दुकान भूखंड, क्योस्क भूखंड और हेल्थ सेंटर के लिए भूखंड उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed