फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: ऑनलाइन निवेश कर अच्छा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर 92.95 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
gbd
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने राजनगर निवासी एक व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 92.95 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर लिंक पर क्लिक किया था। इसके बाद ठगों ने उन्हें एक ग्रुप में जोड़कर डीमैट अकाउंट खुलवाया और 15 अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। रिटर्न नहीं मिलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि राजनगर निवासी महेंद्र गुप्ता के अनुसार उनका और परिजनों के पहले से ही डीमैट अकाउंट हैं। सभी खातों का लेन-देन वह खुद देखते हैं। एक दिन फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश पर अच्छा लाभ दिलाने का एक विज्ञापन दिखा। उस पर क्लिक करने पर शिखा शर्मा नाम की युवती ने उनसे संपर्क किया और उन्हें ‘राइज टूगेदर’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया।
विज्ञापन

विश्वास में लेकर ठगों ने उनसे नया डीमैट अकाउंट खोलने को कहा। महेंद्र ने एक सितंबर को पत्नी के नाम से अकाउंट खोलने के लिए आवेदन किया। दो सितंबर को अकाउंट खुलने की जानकारी और सर्टिफिकेट उन्हें व्हाट्सएप पर भेज दिया गया। इसके बाद शिखा शर्मा ने परिजनों के नाम पर भी अकाउंट खोलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र गुप्ता ने पत्नी, दोनों पुत्रवधुओं, बेटी और अन्य परिजनों के खातों से दो सितंबर से 23 सितंबर के बीच कुल 92.95 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह रकम ठगों द्वारा बताए गए 15 अलग-अलग बैंक खातों में गई। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस आई। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। एडीसीपी क्राइम ने बताया कि 17 अक्तूबर को केस दर्ज कर ठगी गई रकम को फ्रीज कराने और जिन खातों में रकम गई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

दंपती समेत तीन से आठ लाख की ठगी
मधुबन बापूधाम क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक दंपती समेत तीन लोगों से करीब आठ लाख रुपये ठग लिए। तीनों ने मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एनसीए कैंपस निवासी संतोष कुमार ने बताया कि ठगों ने बिना ओटीपी और बिना अनुमति उनके और उनकी पत्नी के खातों से 2.57 लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही क्रेडिट कार्ड से करीब दो लाख रुपये की खरीदारी कर ली। वहीं संजयनगर सेक्टर-23 निवासी प्रीति गोयल ने बताया कि ठगों ने मोबाइल हैक कर उनके खाते से 3.41 लाख रुपये निकाल लिए। एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि तीनों मामलों में केस दर्ज कर साइबर सेल जांच कर रही है और रकम वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


साइबर ठगी से ऐसे बचें
- ऑनलाइन ट्रेडिंग या निवेश के विज्ञापनों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पहले कंपनी की जांच करें।

- किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
- डीमैट, बैंक खाता या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी फोन या मैसेज पर किसी को न दें।
- ओटीपी किसी के साथ भी साझा न करें, भले ही कॉलर खुद को बैंक अधिकारी बताए।
- मोबाइल और बैंकिंग पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें।
- किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या http://cybercrime.gov.in पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed