फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 500 करोड़ की ठगी का आरोप, अधिवक्ता समेत 8 लोगों से 41.75 लाख ऐंठे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
gbd
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के अभयखंड में कार्यालय खोलकर ‘दोगुना मुनाफा’ का झांसा देकर अधिवक्ता समेत 8 लोगों से 41.75 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता मनोज शर्मा ने आरोप लगाया है कि डुवेरा रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक कई लोगों से करीब 500 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कंपनी के 7 निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


न्यायखंड निवासी अधिवक्ता मनोज शर्मा ने पुलिस को बताया कि अभयखंड-1 में डुवेरा रिटेल नाम से कंपनी का कार्यालय था। निदेशक भूप सिंह, संजीव शर्मा, राजकुमार व अन्य सदस्यों ने उन्हें निवेश पर दोगुना मुनाफे का झांसा दिया। बातों में आकर उन्होंने 13.86 लाख रुपये कंपनी में लगा दिए। फरवरी 2025 से मार्च 2026 के बीच अलग-अलग स्कीम बताकर कई लोगों से ठगी की गई। रकम मांगने पर दिए गए चेक बाउंस हो गए। इसके बाद ठगी का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस ने पूर्वी दिल्ली शकरपुर निवासी भूप सिंह, संजीव शर्मा, मंडावली कृष्णा पुरी निवासी राजकुमार, संजय वशिष्ठ, वैभव वशिष्ठ, सुरेंद्र और रवि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच एंटी फ्रॉड सेल ने की। सातों पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए। शुरुआती जांच में कंपनी के खाते में करीब एक करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वर्ष 2024 से लोगों को शिकार बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुए आरोपी

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आरोपियों को नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई भी थाने में पेश नहीं हुआ और न ही बयान दर्ज कराए। केस दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed