{"_id":"64540985693ec7eb7b0d0d96","slug":"gangster-rakesh-sharmas-property-worth-1206-crores-will-be-attached-the-police-commissioners-court-ordered-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-98382-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गैंगस्टर राकेश शर्मा की 12.06 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस आयुक्त की कोर्ट ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गैंगस्टर राकेश शर्मा की 12.06 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस आयुक्त की कोर्ट ने दिए आदेश
विज्ञापन
गाजियाबाद। कुख्यात गैंगस्टर राकेश शर्मा की 12.06 करोड़ की चल-अचल संपत्ति पुलिस कुर्क करेगी। पुलिस आयुक्त की कोर्ट ने कुर्की के आदेश जारी किए हैं। राकेश शर्मा पर गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी, दिल्ली, बुलंदशहर, अलीगढ़, और गौतमबुद्धनगर के कई थानों में हत्या, जानलेवा हमले, धोखाधड़ी, मारपीट कर धमकी देने, गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। यह संपत्तियां बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और मथुरा में हैं और अपराध जगत में रहकर अवैध रूप से अर्जित की गई हैं।
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि बुलंदशहर के हलपुरा के रहने वाला राकेश शर्मा ने 1995 ने अपराध की दुनिया में कदम रखा और गिरोह बनाकर बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। अपराध जगत से ही उसने जमीन, मकान, फ्लैट समेत अन्य संपत्तियां अर्जित की। उसके खिलाफ दिल्ली के नंदनगरी, बुलंदशहर के शिकारपुर, अहमदगढ़, कोतवाली नगर, गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी, गौतमबुद्धनगर के बीटा-2 और अलीगढ़ के हरदुआगंज व कोतवाली देहात में मुकदमे दर्ज हैं। ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने बीते वर्ष 2022 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि राकेश शर्मा का ग्रेटर नोएडा में छह करोड़ का 450 वर्ग मीटर का प्लॉट, बुलंदशहर के शिकारपुर में चार करोड़ की कृषि भूमि और मथुरा में डेढ़ करोड़ का आवासीय कॉटेज हैं, इन्हें कुर्क किया जाएगा। अचल संपत्तियों में 23.31 लाख की और 32.53 लाख की दो लग्जरी कार भी कुर्क की जाएगी। गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने बीते साल 30 मामलों में अपराधियों की 33.80 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। इस साल अब तक तीन मामलों में लक्ष्य तंवर, उसके सहयोगियों और राकेश शर्मा समेत 46 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।