{"_id":"57d6de644f1c1beb5bd473d7","slug":"ganga-mohan-nagar-zone-made-a-proposal-for-cancellation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन नगर जोन के लिए बना गंगाजल का प्रस्ताव कैंसल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन नगर जोन के लिए बना गंगाजल का प्रस्ताव कैंसल
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पानी पीना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन नगर जोन के बाशिंदों का गंगाजल मिलने का सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। जोन के लिए गंगाजल की सप्लाई के लिए तैयार किया गया प्रस्ताव कैंसल कर दिया गया है। सरकार और संबंधित विभागों के पास फंड नहीं होने के चलते प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल सकी। निगम ने नलकूपों से ही पानी की सप्लाई की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मोहन नगर जोन में बढ़ती पानी की समस्या को देखते हुए गंगाजल सप्लाई के लिए केंद्र सरकार ने 730 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया था, जिसके लिए केंद्र सरकार समेत राज्य सरकार और संबंधित विभाग को भी फंड देना था। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्ताव पास होने के बाद जल निगम और नगर निगम की तरफ से तैयारियां भी शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
गंगाजल प्लांट के लिए जमीन का सर्वे भी किया गया। फरुर्खनगर के पास जमीन चिन्हित भी की गई। काम शुरू करने के लिए सरकार और संबंधित विभागों से फंड सेंक्शन की बारी आई, तो सभी 730 करोड़ रुपये का बजट इकट्ठा नहीं कर पाए। अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि फंड की कमी को देखते हुए फिलहाल प्रस्ताव कैंसल कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब मोहन नगर जोन के लोगों को गंगाजल सप्लाई के लिए इंतजार करना पड़ेगा। नलकूपों के जरिए कालोनियों में पानी सप्लाई की योजना बनाई जा रही है।
कई वर्ष से उठा रहे मांग
मोहन नगर जोन की शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, राजीव कालोनी, लाजपत नगर, श्यामपार्क एक्सटेंशन आदि कालोनियों में पानी की समस्या है। दो दिन में एक घंटा ही पानी मिलता है। मोहन नगर जोन में गंगाजल सप्लाई की मांग कई वर्ष से लोग उठा रहे हैं। इसे देखते हुए गंगाजल सप्लाई का प्रस्ताव बनाकर केंद्र में भेजा गया।
पहले तो प्रस्ताव पास हो गया, लेकिन पर्याप्त फंड नहीं होने की वजह से प्रस्ताव को कैंसल कर दिया गया है।