फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friends beat up man and broke his nose after he refused to give money for alcohol.

Ghaziabad News: शराब के लिए रुपये न देने पर दोस्तों ने पीटा, नाक तोड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Friends beat up man and broke his nose after he refused to give money for alcohol.
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। शराब के लिए रुपये न देने पर दोस्तों ने युवक को सड़क पर दौड़ाकर पीट दिया और उसकी नाक की हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मोहन नगर के राजीव कॉलोनी निवासी विजेंद्र ने बताया कि 3 जून को दोपहर 2:30 बजे वह सब्जी मंडी जा रहे थे। रास्ते में उसी कॉलोनी के बादल ने उनकी बाइक रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर बादल ने गाली-गलौज शुरू कर दी और साथियों आकाश, सन्नी, विक्की व एक अज्ञात को बुला लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने लाठी-डंडे और बेल्ट से विजेंद्र की पिटाई कर दी। विजेंद्र जान बचाकर जीटी रोड स्थित कॉलेज की ओर भागे, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर मारपीट जारी रखी। हमले में विजेंद्र की नाक की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 6 जून की रात बादल और आकाश उर्फ जेन्की को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed