फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraudsters ran away with jewelery on the pretext of polishing utensils

Ghaziabad News: बर्तन चमकाने का झांसा देकर गहने लेकर भागे जालसाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters ran away with jewelery on the pretext of polishing utensils
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। चिरंजीव विहार सेक्टर-तीन में बर्तन साफ करने का सामान बेच रहे जालसाज ने नीरू सैनी को जाल में फंसाकर उनके गहने लेकर भाग गए। शातिरों ने नीरू से स्टील का डिब्बा मंगाकर उसमें कुछ केमिकल लगा दिया इसके बाद उसे गैस पर रखने के लिए कहा। उन्होंने जैसे ही गैस पर रखा तो वह बेसुध हो गईं। होश आने पर उन्हें घटना का पता चला। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

नीरू सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह सितंबर की दोपहर करीब सवा 12 बजे वह घर पर थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति आया। उसने बताया कि वह बर्तन साफ करने का सामान बेच रहा है। शातिर ने पहले उनसे उनकी संतुष्टि के लिए डेमो देने की बात कही। इसके लिए शातिर ने उनका एक बर्तन मंगवाया, जिसे उसने चमका दिया। इसके बाद उसने उनकी पायल और अंगूठियां साफ करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इसी बीच एक और युवक आ गया और वह पहले से मौजूद युवक का साथ देने लगा और कुछ सामान लाने के लिए घर में कई बार भेजा। वह उन्हें पाजेब व अंगूठियां दे चुकी थी। बाद में शातिरों ने एक बर्तन को गैस पर रखने के लिए। वह रखने गईं तो वह बेहोश हो गई। इसी दौरान वे दोनों गहने लेकर भाग गए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed