{"_id":"6784046fc3bec4ddb3047483","slug":"fraud-of-rs-9-lakh-in-the-name-of-beverage-dealership-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-551823-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पेय पदार्थ की डीलरशिप के नाम पर नौ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पेय पदार्थ की डीलरशिप के नाम पर नौ लाख की ठगी
विज्ञापन
गाजियाबाद। पेय पदार्थ की डीलरशिप के नाम पर मोदीनगर के महेंद्रपुरी निवासी नरेश कुमार से नौ लाख की ठगी हो गई। ठग गूगल पर सर्च की गई जानकारी से नरेश कुमार के संपर्क में आ गए। मामले में साइबर थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
नरेश कुमार ने बताया कि उनको कोई काम की तलाश थी। तभी उन्होंने गूगल से एक नंबर और वेबसाइट के बारे में जानकारी की। इसी दौरान एक नामी कंपनी की वेबसाइट दिखी। इसमें ई-मेल, नाम, पता आदि की जानकारी भर दी। उनसे एक युवक ने संपर्क में किया, जिसने खुद को कंपनी का प्रबंधक बताया। उसकी बातों पर भरोसा करके उन्होंने दिए गए खातों में पहले 50 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद कहा गया कि उनको पांच लाख रुपये माल मंगवाने के लिए डालने होंगे।
उन्होंने फिर पांच लाख रुपये जमा कर दिए फिर एक महिला उनके संपर्क में आई, खुद को बड़ा अधिकारी बताते हुए कहा कि वह उनके लिए एक बड़ा ऑफर लेकर आई हैं। यदि उन्होंने इसमें साढ़े तीन लाख रुपये और जमा कर दिए तो उनको पूरे मंडल का सप्लायर बना दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने तीन बार में साढ़े तीन लाख रुपये और जमा कर दिए। कुल मिलाकर नौ लाख रुपये जमा करने के बाद भी उनको कथित कंपनी की ओर से कोई माल नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
कहने पर ठगों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि जिन खातों में लेनदेन हुआ है, उसको फ्रीज कराने की प्रक्रिया कराई जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास चल रहा है।
कंपनी का फाॅर्मूला चोरी करके आर्थिक हानि पहुंचाने का आरोप :
वेव सिटी में मेन्युफैक्चरिंग कंपनी का फाॅर्मूला चोरी करके कंपनी को आर्थिक हानि पहुंचाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कंपनी के अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि सुनील कुमार उनके यहां मार्केटिंग में नौकरी करते थे। इसी दौरान सुनील ने उनकी कंपनी का फाॅर्मूला चोरी करके अपना काम शुरू कर दिया। आरोपी ने उनकी कंपनी को आर्थिक हानि पहुंचाई। विरोध करने पर उनको अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
किराये पर लिया ट्रैक्टर, किसी दूसरे को बेचा :
बदायूं के हरदोपी गाडिया निवासी संजीव कुमार ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मुरादनगर के मथुरापुर के मतेंद्र नागर व सोविंद्र ने उनसे ट्रैक्टर यह कहकर लिया था कि उनको रैपिड रेल के निर्माण में मिट्टी डालनी है। किराये के रूप में 35 हजार प्रतिमाह की राशि देने की बात तय हुई लेकिन उनको न तो किराया मिला और न ही ट्रैक्टर लौटाया गया। जब वह ट्रैक्टर देखने पहुंचे तो उनको ट्रैक्टर नहीं मिला। बाद में उनको पता चला कि मतेंद्र ने ट्रैक्टर को किसी और को बेच दिया है। इसके बाद उन्होंने मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।