फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of 60 thousand in the name of giving 30 tins by becoming a corporator

Ghaziabad News: निगमकर्मी बनकर 30 टीन देने के नाम पर 60 हजार की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 60 thousand in the name of giving 30 tins by becoming a corporator
काटकर तार चुरा ले गए चोर
साहिबाबाद। नगर निगमकर्मी बनकर देशी घी और रिफाइंड के टीन बेचने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मिठाई वाले से पैसे लेकर ठग कार्यालय में गया और वहां से लापता हो गया। ठग के फरार होने पर मिठाई वाले को धोखाधड़ी होने का पता चला। मिठाई वाले ने साहिबाबाद थाना में शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहननगर वर्ड स्क्वायर मॉल में अग्रवाल बीकानेर स्वीट्स संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर बुधवार को दो नगर निगम कर्मचारियों का फोन आया। नगर निगम मोहननगर जोनल कार्यालय आकर रिफाइंड के 30 टीन लेने को बोला था। वह टीन लेने के लिए मोहननगर कार्यालय पहुंचे तो गेट पर फोन करने वाला कथित कर्मचारी मिला। उसने दूसरे कर्मचारी की ओर इशारा किया और उसको पास में बुलाया। मुकेश के नाम पर 30 टीन की पर्ची काटने की बात कहकर टीन देने का आदेश दिया। पहला कर्मचारी कार्यालय में जाकर बैठ गया। वह कार्यालय में करीब 15 मिनट तक बैठा रहा। मुकेश की नजर बचते ही वह रफूचक्कर हो गया। उसको आसपास खोजा और अन्य स्टाफ से भी जानकारी जुटाई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इससे मुकेश को अपने साथ ठगी होने का आभास हुआ। एसीपी साहिबाबाद भाष्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आज ही पकड़े हैं 30 टीन
कर्मचारियों ने मुकेश को बताया कि नगर निगम टीम ने आज ही गाजियाबाद से देशी घी और रिफाइंड के टीन पकड़े हैं। देशी घी व रिफाइंड रखे-रखे खराब हो जाएंगे। जल्द से जल्द उन्हें बेचा जाना है ताकि नुकसान नहीं हो। देशी घी का टीन 6500 रुपये व रिफाइंड टीन 1500 रुपये में बेचा जाने का सौदा तय हुआ। पूरे सौदे के लिए 72 हजार रुपये दिए जाने थे। मिठाई वाले ने ठगों को 60 हजार रुपये दिए, जबकि 12 हजार रुपये पेटीएम से देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed