फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four people, including a couple riding a bike, were injured in the accident.

Ghaziabad News: हादसे में बाइक सवार दंपत्ति समेत चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a couple riding a bike, were injured in the accident.
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर शुक्रवार रात हुए अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गये। निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मेरठ शास्त्रीनगर निवासी प्रवीन कुमार बाइक से शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी संगीता के साथ गाजियाबाद से मेरठ लौट रहे थे। दुहाई के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में साइड मार दी, अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई, हादसे में दंपती घायल हो गये, स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौका देख चालक कार लेकर फरार हो गया। इसके अलावा अबूपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से उस पर सवार दो युवक घायल हो गये। गाजियाबाद विजयनगर निवासी सोनू बाइक से अपने दोस्त नीटू के साथ बिजनौर से गाजियाबाद लौट रहा था। अबूपुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed