फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four members of a family fell ill after eating food In Bulandshahr

UP: बुलंदशहर खाना खाने के बाद बिगड़ी परिवार के चार लोगों की तबीयत, दादा-पोते की मौत

Mon, 25 Nov 2024 12:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Nov 2024 12:50 PM IST
सार

बुलंदशहर खाना खाने के बाद परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान दादा-पोते की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Four members of a family fell ill after eating food In Bulandshahr
demo pic - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से बड़ी खबर है। खाना खाने के बाद परिवार की तबीयत बिगड़ गई। जिससे दादा-पोते की मौत हो गई, जबकि कई का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के नरसेना थाना इलाके के गांव महमूदपुर बरवाला में रहने वाले कलुआ (55) रविवार शाम कस्बा दौलतपुर कलां से खाने के लिए भुने हुए चने लेकर घर पहुंचे थे। 

जिसको कलुआ, उनकी पत्नी जोगेंद्री देवी (40), आठ वर्षीय पुत्री शिवानी, आरती, माही और प्रिया और उनके भाई के पोते छह वर्षीय लव्य पुत्र नरेश ने खाया था। उसके बाद करीब आठ बजे शिमला मिर्च की सब्जी बना कर खाना खाया था। 
विज्ञापन


देर रात करीब दस बजे लव्य, कलुआ, शिवानी, जुगेंद्री देवी को उल्टी होने लगी। उनकी हालत बिगड़ने पर उनके परिजन ने उपचार के लिए कस्बा दौलतपुर कला में निजी अस्पताल पर उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान लव्य और कलुआ की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने जुगेंद्री देवी और शिवानी को स्याना के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने स्याना के आर्यन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। गांव में दो मौत होने की सूचना पर मातम छाया हुआ है। परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed