फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former MLA Guddu Pandit had to carry a convoy women CO took action instructed to follow code of conduct

यूपी: पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को काफिला लेकर चलना पड़ा भारी, महिला सीओ ने की कार्रवाई, आचार संहिता पालन करने के दिए निर्देश

Mon, 10 Jan 2022 11:19 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 11:19 PM IST
सार

भीमपुर दोराहे पर क्षेत्राधिकारी डिबाई वंदना शर्मा टीम के साथ चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने गुड्डू पंडित के काफिले को रोका और वाहनों की चेकिंग की। सीओ ने बताया कि उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Former MLA Guddu Pandit had to carry a convoy women CO took action instructed to follow code of conduct
गुड्डू पंडित

विस्तार

आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। आचार संहिता का उल्लंघन करना पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को भारी पड़ गया। रविवार को पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित अपने काफिले के साथ नरौरा की ओर गए थे। वहां से वह शाम करीब सात बजे वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन


भीमपुर दोराहे पर क्षेत्राधिकारी डिबाई वंदना शर्मा टीम के साथ चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने गुड्डू पंडित के काफिले को रोका और वाहनों की चेकिंग की। सीओ ने बताया कि उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। आगामी दिनों में काफिले के साथ न चलने और आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले गुड्डू पंडित दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद रामगोपाल यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद जिला कार्यालय पहुंचने पर पूर्व विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिबाई विधानसभा सीट से वर्ष 2007 में और वर्ष 2012 में भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित विधायक रह चुके हैं। पूर्व में बसपा इसके बाद समाजवादी पार्टी में विधायक रहे। वहीं, 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान रालोद से सदर सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ा। इस दौरान उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। 


वहीं, सपा के जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। सपा पार्टी में पुन वापसी होने पर अब आगामी विधानसभा चुनाव में वह डिबाई विधानसभा सीट से संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं। इसके लिए वह पिछले काफी समय से प्रचार-प्रसार में भी जुटे हुए हैं। वहीं, कुछ अन्य लोगों द्वारा भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed