फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Food Safety Department destroyed 120 kg of cheese

Ghaziabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 120 किलो पनीर कराया नष्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department destroyed 120 kg of cheese
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। होली से पहले विशेष अभियान चलाकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए तीन दिन में दूध, खोया, पनीर, गुझिया, सूजी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 75 नमूने एकत्र करके लखनऊ लैब में भेजा गया। इस दौरान टीम ने यूपी गेट से वाहन से ले जाए जा रहे 120 किलो पनीर को नष्ट कराया और राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिलायंस ट्रेंड्स से पापड़, हैदराबादी कुकीज का नमूना लगभग आठ किलो हैदराबादी कुकीज जो मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं लगा था उसको जब्त किया।
निर्माण इकाई, पैकर, कोल्ड स्टोरेज, भंडारण इकाइयों और मंडियों में छह मार्च से लेकर 13 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। छह मार्च को यूपी गेट पर से चार पनीर के नमूने लिए गए। वाहन से लाए जा रहे है 120 किलो पनीर जिसकी कीमत 26400 रुपये थी उसको मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा 15 लीटर सफेद तरल खाद्य पदार्थ भी जब्त किया गया जिसकी कीमत 750 हजार रुपये रही। इसके अलावा गोविंदपुरम से क्रीम, घी, रामनगर से बर्फी, खोया और घी, आरडीसी से एक सूजी, बेसन और नमकीन, नाहली स्थित दो पनीर निर्माण इकाइयों से सात पनीर, दो रिफाइंड पाम ऑयल और एक दूध का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

सात मार्च को इंदिरापुरम से नामी चाय ब्रांड कैफे से लहसुन पाउडर, चाय मसाला, टैचो क्रंच का नमूना लिया गया। मसूरी से छेना रसगुल्ला, छेना मिठाई ,नमकीन और रंगीन कचरी का नमूना, मोदीनगर से केसर बर्फी, छेना मिठाई, रबड़ी, मुरादनगर से खोए की मिठाई, राजेंद्र नगर से नमकीन और पनीर का नमूना, शालीमार गार्डन से पनीर और खोया का नमूना संग्रहीत किया गया। आठ मार्च को पुराने बस अड्डे स्थित सब्जी मंडी से पनीर का नमूना, गोविंदपुरम से रसगुल्ला, कलाकंद, मिल्क केक, बर्फी का नमूना लिया गया। गया। वहां नौ मार्च को वसुंधरा से दो गुझिया, मिल्क केक, समोसा, बेसन, पापड़, ग्रीन चटनी का नमूना लिया गया। इस दौरान आठ टीमें लगाई गई थीं। अरविंद कुमार यादव ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed