फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Following 15 days of international cricket stadium ground breaking ceremony

15 दिन बाद होगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन

Sat, 19 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Following 15 days of international cricket stadium ground breaking ceremony
स्टेडियम जाने के लिए बनी सड़क - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली-एनसीआर में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के अलावा एक और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की राह देख रहे खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। शहर के राजनगर एक्सटेंशन में स्टेडियम के लिए जमीन की खरीद पूरी होने के बाद अब आगे के काम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


एक पखवाड़े बाद इस जमीन पर भूमि पूजन होगा, जिसमें यूपीसीए के सचिव राजीव शुक्ला भी पहुंचेंगे। इसके बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। स्टेडियम बनने में दो-ढाई साल लगेंगे।
विज्ञापन

इस स्टेडियम का निर्माण बीसीसीआई की स्टेट बॉडी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) करेगी।

प्रदेश में बीसीसीआई का यह पहला स्टेडियम होगा। दिल्ली-एनसीआर के लोग अब तक सिर्फ फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखते आए हैं। पंजाब के मोहाली और कानपुर में स्टेडियम हैं लेकिन दोनों दिल्ली से बहुत दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने दो साल पहले गाजियाबाद में स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी, अब अगले दो-ढाई साल बाद लोगों को स्टेडियम तैयार मिलेगा।

सड़क बनकर तैयार
जीडीए के ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि स्टेडियम के बाहर का इंफ्रास्ट्रक्चर जीडीए तैयार करेगा। जीडी गोयनका स्कूल के सामने कुछ मीटर की दूरी में रोड बना दी गई है। इसी रोड को आगे स्टेडियम तक ले जाया जाएगा।

जीडीए तहसीलदार राजकुमार मित्तल ने बताया कि 30 एकड़ जमीन की खरीद में करीब डेढ़ सौ किसानों को 75 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इनमें एलएमसी की जमीन को साइड कर दिया जाएगा।

जमीन की रजिस्ट्री बीसीसीआई के एक पदाधिकारी के नाम हो चुकी है। वहीं मोरटी गांव के प्रधान प्रदीप त्यागी ने बताया कि किसानों ने 5500 रुपये मीटर की दर पर आपसी सहमति से खसरा संख्या 1207 से 1297 तक जमीन बीसीसीआई के हाथों बेची है।

स्टेडियम के लिए गाजियाबाद सबसे मुफीद
बीसीसीआई ने जब यूपी में स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया था तब कई जिलों से उनके यहां स्टेडियम बनाने की मांग आई थी लेकिन स्टेडियम बनाने के लिए जो खासियत गाजियाबाद में दिखी, वह कहीं और नहीं।

इस बारे में गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद जोन में प्रदेश में सबसे अधिक 1700 खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन है। यहां रणजी के मैच होते आए हैं। मैच में यहां टिकट के खरीदारों की कोई कमी नहीं होगी। पास में एयरपोर्ट, फाइव स्टार होटल, आधुनिक अस्पताल आदि की सुविधा है।


डी सर्किल के पास बनेगा स्टेडियम
राजनगर एक्सटेंशन में डी सर्किल के पास स्टेडियम का निर्माण होगा। पास ही सीवर ट्रीटमेंट प्लांट है। करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर हिंडन नदी है। जीडी गोयनका स्कूल के सामने से स्टेडियम के लिए सड़क जाएगी। यह प्रवेश मार्ग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed