फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flights will start soon from Hindon Airport to Lucknow, Kanpur and Adampur

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ, कानपुर और आदमपुर के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Flights will start soon from Hindon Airport to Lucknow, Kanpur and Adampur
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से जल्द ही लखनऊ के लिए सीधी उडान शुरू होने वाली है। लखनऊ के साथ ही कानपुर और आदमपुर के लिए भी उड़ान शुरू करने को एयरलाइंस कंपनियों को लाइसेंस दिया जा चुका है। यह उड़ानें दो अलग-अलग एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से शुरू की जानी है। दावा किया जा रहा है कि फरवरी महीने के आखिरी हफ्ते या मार्च तक लखनऊ, कानपुर और आदमपुर (पंजाब) के लिए उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

फ्लाई बिग के ऑपरेशन मैनेजर रतन धीर ने बताया कि हिंडन से लखनऊ और कानपुर के उड़ान शुरू करने की संभावित तारीख फिलहाल 15 फरवरी है, जबकि अगले एक दो दिनों में निश्चित तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। इन शहरों के लिए भी 19 सीटर एयरक्रॉफ्ट का इंतजाम किया गया है। आरसीएस स्कीम में होने के कारण इनका किराया भी मात्र 1000 से 1200 रुपये होगा। लखनऊ में कंपनी फिलहाल अमौसी एयरपोर्ट में अपने लिए जगह का इंतजाम कर रही है। मौसम की वजह से कोई परेशानी न आई तो तय तारीख पर उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


आदमपुर के लिए स्टार एयर मार्च में शुरू कर सकता है उड़ान
किशनगढ़ (अजमेर) के लिए स्टार एयरलायंस कंपनी 16 फरवरी से उड़ान शुरू करने वाली है। वहीं, इस कंपनी को आदमपुर (जालंधर) हवाई अड्डा के लिए उड़ान सेवाओं को शुरू करने के लिए लाइसेंस प्रदान कर दिया गया है। कोरोना काल के बाद से ही आदमपुर हवाई अड्डा बंद है। जालंधर और होशियारपुर जाने वालों को हिंडन से इन सेवाओं के शुरू होने से बहुत लाभ मिलेगा। हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी की निदेशक सरस्वती वेंकटेश ने बताया कि अभी तारीख स्टार एयर की तरफ से तय नहीं है कि वह कब से इन शहरों के लिए सर्विसेज शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed