{"_id":"64efe86b70aa1c345305efc3","slug":"flights-to-dehradun-and-ludhiana-from-6th-september-from-hindon-airport-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : हिंडन एयरपोर्ट से देहरादून और लुधियाना के लिए उड़ान छह सितंबर से, ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : हिंडन एयरपोर्ट से देहरादून और लुधियाना के लिए उड़ान छह सितंबर से, ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं टिकट
Thu, 31 Aug 2023 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 31 Aug 2023 06:40 AM IST
सार
इसके लिए कंपनी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। लंबे समय से लोग हिंडन से सर्विसेज शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। आठ माह बाद अब छह सितंबर से दोनों शहरों के लिए 20-20 सीटर विमान उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
hindon airport
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंडन एयरपोर्ट से लुधियाना और देहरादून के लिए बिग छह सितंबर से फ्लाई एविएशन कंपनी की ओर से उड़ान शुरू की जा रही है। इसके लिए कंपनी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। लंबे समय से लोग हिंडन से सर्विसेज शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। आठ माह बाद अब छह सितंबर से दोनों शहरों के लिए 20-20 सीटर विमान उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
पिछले दो महीने से कंपनी द्वारा फ्लाइट शुरू करने पर विचार किया जा रहा था। पिछले हफ्ते ही यहां पर फ्लाइट का ट्रायल किया गया था, जिसके बाद अब सर्विसेज शुरू की गई हैं। एयरपोर्ट निदेशक सरस्वती वेंकटेश ने बताया की उन्हें भी बुधवार को ही एविएशन कंपनी द्वारा 1 सितंबर से उड़ान शुरू किए जाने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
टिकट बुक का करने का पूरा डिटेल कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर से भटिंडा और पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा शुरू की जाएगी। हिंडन एयरपोर्ट पर कोरोना के बाद से ही कोई विमान सेवा ठीक से नहीं चली है। पिथौरागढ़ के लिए साल 2019 में विमान सेवा शुरू हुई थी। लेकिन कोरोना के कारण इन सेवाओं को बंद करना पड़ा। कोरोना के बाद हुबली और कालबुर्गी के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई। वहीं 25 जनवरी को यहां से अंतिम उड़ान कलबुर्गी के लिए भरी गई थी।
विज्ञापन
इस फ्लाइट को डीजीसीए से अनुमति मिल चुकी है। यह फ्लाइट देहरादून से टेक ऑफ कर करीब 50 मिनट की उड़ान के बाद हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। हिंडन से हवाई यात्रियों को लेकर हिंडन से लुधियाना (पंजाब) को उड़ान भरेगी। पंजाब से हवाई यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट वापस हिंडन एयरपोर्ट आएगी और हिंडन से फिर देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
फ्लाई बिग कंपनी सप्ताह में पांच दिन बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। फ्लाइट सुबह 8:10 बजे देहरादून से टेक ऑफ करेगी। दोपहर 1:50 बजे हिंडन से वापस होकर एयरपोर्ट पर लैंड होगी। फ्लाई बिग का विमान पिछले 30 जून से एयरपोर्ट पर खड़ा है।