फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fitness check of vehicles will start at the old center only

Ghaziabad News: पुराने सेंटर पर ही शुरू होगी वाहनों की फिटनेस जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Fitness check of vehicles will start at the old center only
गाजियाबाद। जिले में इलेक्टि्रक वाहनों की फिटनेस जांच जल्द ही शुरू हो जाएगी। मुख्यालय ने पुराने सेंटर के संचालक को ही इन वाहनों की फिटनेस जांच करने के आदेश जारी किए हैं। इसी के साथ पोर्टल को भी अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से जिले में इलेक्टि्रक वाहनों के अलावा डंपर, क्रेन आदि विशेष श्रेणी के वाहनों की फिटनेस नहीं हो पा रही थी। ये लोग लगातार निराश होकर लौट रहे थे। इस मामले ने तब तूल पकड़ी जब नगर निगम की इलेक्टि्रक बसों की फिटनेस जांच नहीं हो सकी। इस प्रकरण में एआरएम की ओर से संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा तो सामने आया कि फिटनेस सेंटर पर मानक ही पूरे नहीं थे। हालत यह थी कि सेंटर पर 12,500 वाहनों की फिटनेस जांच नियम विरूद्ध कर दी गई। मुख्यालय ने सेंटर संचालक पर करीब 25 लाख का जुर्माना लगाया और मानकों को पूरा करने के फरवरी में आदेश जारी किए थे। तब तक इलेक्टि्रक व विशेष श्रेणी के वाहनों की फिटनेस जांच न करने के लिए मुख्यालय से सेंटर संचालक को कहा गया था। इस बारे में आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय ने सेंटर के अधिकारों पर लगी रोक को हटाते हुए फिटनेस जांच शुरू कराने के आदेश जारी किए हैं। जल्द ही वहां फिटनेस जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक सबसे ज्यादा परेशान : फिटनेस जांच न होने से ज्यादा परेशानी ई-रिक्शा चालकों को रही थी। जिले में 17 हजार ई-रिक्शा में से 10 हजार ई-रिक्शा की फिटनेस जांच छह माह पहले ही खत्म हो चुकी है। चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा का चालान हो रहा था। उनको दोहरी मार झेलनी पड़ रही थी। चाहते हुए भी ये लोग फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं ले पा रहे थे। जबकि, व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस जांच दो साल में खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed