{"_id":"699b5958e7242e87300755fb","slug":"fir-lodged-against-mining-businessman-for-abetment-to-suicide-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16000-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में खनन कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में खनन कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
लोनी। 18 फरवरी को अंसल कॉलोनी में खनन कारोबारी के कार्यालय में गोली लगने से नौकर राजीव उर्फ विक्की की मौत के मामले में ट्रॉनिका सिटी थाने में आत्महत्या के उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई है। कर्मचारी के परिजनों ने आठ माह से वेतन न मिलने व मानसिक उत्पीड़न का आरोप खनन कारोबारी पर लगाया है।
हिमाचल के ऊना निवासी राजीव उर्फ विक्की (42) का अंसल कॉलोनी स्थित खनन कारोबारी सुधीर राठी के कार्यालय में गोली लगा शव मिला था। राजीव के भाई संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजीव पिछले करीब दस माह से करीब 15 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी पर खाना बनाने की नौकरी कर रहा था। कुछ दिन पहले राजीव ने उनसे बात की थी। तब राजीव ने बताया था कि कारोबारी ने पिछले आठ माह से वेतन नहीं दिया था। घर जाने के लिए छुट्टी मांगने पर गाली-गलौज करता था और घर भी नहीं जाने देता था। राजीव ने मानसिक उत्पीड़न होने की भी बात कही थी। इसको लेकर उनके भाई ने लोनी आकर कारोबारी से बात करने की बात करने और वापस घर ले कर जाने का आश्वासन दिया था। उनके भाई की मौत की खबर लगने पर वह परिवार के साथ लोनी पहुंचे। भाई के शव का पोस्टमार्टम होने व अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने कारोबारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि खनन कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।