फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Financial loss to the company, death threats issued for protest

Ghaziabad News: कंपनी को आर्थिक हानि पहुंचाई, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Financial loss to the company, death threats issued for protest
गाजियाबाद। ऑनलाइन-ऑफलाइन टीचर्स ट्रेनिंग देने वाली कंपनी के अधिकारी पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके कंपनी को आर्थिक हानि पहुंचाने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि उसने कंपनी के माल को फर्जी फर्म खोलकर बेच दिया। मामले में कंपनी मालिक बिजेंद्र सिंह ने सीतापुर सिविल लाइन के विहान सक्सेना समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में शिक्षकों को ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रेनिंग देने का काम करती है। उन्होंने अपनी कंपनी में विहान सक्सेना को बिजनेस मैनेजर के पद पर रखा था। कंपनी की ओर से चेक जारी करने समेत अन्य अनुमति भी आरोपी को दी गई थी। आरोपी ने कुछ दिन तक काम सही से किया। इसके बाद कंपनी को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। आरोपी ने उनकी कंपनी का माल अपनी फर्जी फर्म को भेज दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उनपर चाकू से हमला करने की कोशिश की। जान से मारने की धमकी भी दी। जब पुलिस ने इसमें कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर वेव सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed