फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Filling of soil at Mansarovar Yatra

मानसरोवर यात्रा स्थल पर मिट्टी का भराव शुरू

Thu, 20 Apr 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 20 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Filling of soil at Mansarovar Yatra
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। नगर निगम ने मानसरोवर यात्रा स्थल बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। निगम की ओर से अब यहां मिट्टी भराव किया जा रहा है। तकरीबन 8500 वर्ग मीटर में फैले इस स्थल की बाउंड्रीवाल के लिए जल्द ही अवस्थापना निधि की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। जुलाई तक निगम को यह स्थल तैयार करना है।

विज्ञापन


मानसरोवर यात्रा स्थल के लिए नगर निगम को करीब 10 फीट भराव करना था। निगम ने पहले इस पर मलबा डालकर पाट दिया अब करीब 3-3 फीट मिट्टी डालकर इसे पाटा जा रहा है। महापौर अशु वर्मा ने बताया कि भराव के बाद यात्रा स्थल की जमीन पर बाउंड्रीवाल कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मई के पहले पखवाड़े में कैलाश मानसरोवर/कांवड़ यात्रा स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके बाद यहां टीन शेड और टॉयलेट्स बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  जल्द ही अवस्थापना निधि की बैठक होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा स्थल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। अवस्थापना बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। मंडलायुक्त की सहमति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। जुलाई तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा और कांवड़ यात्रा के दौरान यहां कांवड़ियों के लिए विश्राम स्थल तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed