फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   File a petition in the High Court against the cleaning personnel recruiting

सफाई कर्मियों की भर्ती के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Sun, 25 Sep 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 25 Sep 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
File a petition in the High Court against the cleaning personnel recruiting
सजा सुनने के बाद भाग - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद। नगर निगम में संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती भी विवादों में आ गई है। भर्ती को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ व दो अन्य लोगों ने याचिका दाखिल की है। उन्होंने पूर्व कर्मचारियों को भर्ती में वरीयता दिए जाने की मांग उठाई है। कोर्ट ने नगर निगम से इस मामले में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


हालांकि नगर विकास विभाग ने भर्ती के विज्ञापन में ही पूर्व से काम कर रहे कर्मचारियों को वरीयता देने की बात कही है। नगर निगम कर्मचारी संघ ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि निगम में लगभग 2300 कर्मचारी पहले से काम कर रहे हैं और इतने ही पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन


ऐसे में पहले से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके बाद अगर पद खाली बचते हैं तो उसके लिए आवेदन मांगे जाएं। इसी मामले को लेकर संदीप एंड अदर्स और रोहित एंड अदर्स की ओर से दो अन्य याचिका दाखिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने नगर निगम से जवाब मांगा है कि भर्ती में जो पूर्व कर्मचारियों को वरीयता दिए जाने की बात कही गई है, उसे कैसे लागू किया जाएगा। हालांकि कोर्ट ने भर्ती पर स्टे नहीं किया है। इस मामले में अब 29 सितंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले नगर स्वास्थ्य अधिकारी और नगर आयुक्त की ओर से हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed