फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fierce fire in tent shop and house in Loni ghaziabad many women died many saved lives by jumping from roof

Ghaziabad Fire: लोनी में टेंट की दुकान और मकान में लगी भीषण आग, दो महिलाओं की मौत, नौ ने छत से कूदकर बचाई जान

Mon, 12 Jun 2023 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Jun 2023 08:33 AM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी में एक टेंट की दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। मकान में मौजूद नौ लोगों ने छत से कूदकर जान बचाई, जबकि दो महिलाओं की झुलसने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Fierce fire in tent shop and house in Loni ghaziabad many women died many saved lives by jumping from roof
लोनी में टेंट की दुकान और मकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा घटना हुई। सोमवार तड़के लोनी में एक टेंट की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर बने मकान में पहुंच गई। मकान में मौजूद कुछ लोगों ने छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र के लालबाग सी ब्लॉक में एक टेंट हाउस में आग लग गई। आग टेंट हाउस के ऊपर बने तीन मंजिल मकान में भी पहुंच गई। आग में झुलसने से बुजुर्ग समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। दमकल विभाग ने एक घंटे में 4 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। परिवार के 9 सदस्यों ने पड़ोसियों की छत से कूद कर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मचारी झुलस हुआ। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लाल बाग कॉलोनी में सतीश पाल परिवार के साथ रहते हैं। वह टेंट हाउस का काम करते हैं। उनके तीन मंजिला मकान के नीचे टेंट हाउस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे परिवार के सदस्य सो रहे थे। अचानक नीचे दुकान से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने परिजनों को उठाया। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में मौजूद सतीश पाल, कुसुम, तरुण, अमन, सौरभ, विमला, दीपू, रूबी और काजल को पड़ोसियों की छत से बाहर निकाला। 

सभी लोग सबसे ऊपर की मंजिल में थे। दूसरी मंजिल में सो रही ममता और भरतो वहीं फंस गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग तीनों मंजिल में फैल चुकी थी। 

 

आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझने के बाद दमकल कर्मियों ने ममता (32) और भरतो (74) के शवों को बाहर निकाला। मृतकों को जिला अस्पताल में भेजा गया। सूचना पाकर एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय और सीएफओ राहुल पाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed