फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fierce blows on Dasna toll, waving pistol

डासना टोल पर जमकर हुई मारपीट, लहराई पिस्टल

Wed, 19 Apr 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 19 Apr 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
Fierce blows on Dasna toll, waving pistol
टोल प्लाजा - फोटो : amar ujala

मसूरी। थाना क्षेत्र स्थित डासना टोल टैक्स पर टोल के रुपयों के लेन-देन के दौरान कार सवार तीन युवक और टोल कर्मी आपस में भिड़ गए और मारपीट की। टोल पर लूट की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची मसूरी पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह अमरोहा निवासी युवक अपने दो दोस्तों के साथ कार से गाजियाबाद आया था। दोपहर करीब तीन बजे वह घर लौट रहा था तो डासना टोल पर पहुंचे तो टोल कर्मियों ने उनसे टोल मांगा।
विज्ञापन


युवकों ने खुद को लोकल बताते हुए टोल देने से इंकार किया तो दौरान आधा दर्जन टोल कर्मी वहां आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कार सवार युवकों ने पिस्टल निकालकर लहरा दी और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तीनों युवकों समेत करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाने लगे।  एसएचओ मसूरी दिनेश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed