फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fearing that her brother would be arrested, a woman was duped of Rs 2 lakh

Ghaziabad News: भाई की गिरफ्तारी का डर दिखा युवती से दो लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fearing that her brother would be arrested, a woman was duped of Rs 2 lakh
मोदीनगर। भोजपुर के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा निवासी युवती सईदा को सऊदी अरब गए उनके छोटे भाई हैदर की गिरफ्तार का डर दिखाकर दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सईदा ने बताया कि उनका छोटा भाई हैदर सऊदी अरब में काम करता है। 21 जनवरी को एक अन्जान नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने भाई हैदर की आवाज में बात की। बताया कि मुझे सऊदी अरब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अगर शीघ्र रकम नहीं दी गई तो सऊदी पुलिस उसे जेल भेज देगी। घबराई सईदा ने किसी तरह पैसों की व्यवस्था कर अलग-अलग बैंक खातों में 2.18 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के तीन दिन बाद भाई हैदर से बात हुई तो उसने कोई फोन कॉल करने और गिरफ्तारी से इन्कार किया। भाई हैदर से बात करने के बाद सईदा को ठगी का एहसास हुआ। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सईदा ने एक दिन पूर्व घटना की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed