फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father scolded his son for not going to school boy committed suicide by hanging himself

आदि तुने ये क्या किया?: स्कूल न जाने पर पिता ने डांटा, बेटे ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी; मां गई थी मायके

Mon, 14 Oct 2024 10:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 14 Oct 2024 10:59 PM IST
सार

पड़ोसियों ने अनिल को सूचना दी कि उनका बेटा कमरे में बंद है और काफी समय से बाहर नहीं आया है। वह घर पहुंचे तो आदित्य फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
Father scolded his son for not going to school boy committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी स्थित मिसलगढ़ी के रहने वाले नौवीं कक्षा के छात्र आदित्य उर्फ आदि (15) का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पिता घर पहुंचे और उसे कविनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार स्कूल न जाने पर पिता ने आदित्य को डांट दिया था। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अस्पताल से मीमो मिलने पर घटना की जानकारी हुई। आदित्य के पिता बढ़ई हैं। आदित्य की मां दो बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। पिता सोमवार सुबह काम पर गए थे। काम पर जाने से पहले उन्होंने आदित्य को स्कूल जाने के लिए कहा था। इसके बाद भी वह नहीं गया तो उन्होंने उसे डांट लगा दी और फिर काम पर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने अनिल को सूचना दी कि उनका बेटा कमरे में बंद है और काफी समय से बाहर नहीं आया है। वह घर पहुंचे तो आदित्य फंदे से लटका मिला। एसीपी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed