फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father of four accused of sex change and rape

Ghaziabad News: चार बच्चों के पिता पर लिंग परिवर्तन कराने व दुष्कर्म का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Father of four accused of sex change and rape
गाजियाबाद। कविनगर थाने में मंगलवार को एक अजीबोगरीब मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। नगर पालिका में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत किन्नर से युवती बनी पीड़िता ने चार बच्चों के पिता पर दुष्कर्म, आर्थिक शोषण व धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी उसकी ममेरी बहन का पति है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि साथ रहने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मार्च 2023 में दिल्ली ले जाकर करीब सात लाख रुपये खर्च कर उसका लिंग परिवर्तन कराया। पीड़िता का कहना है कि तीन वर्षों तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन अब आरोपी अपनी पत्नी की सगी बहन के साथ संबंध में है और उससे छुटकारा पाना चाहता है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह जन्म से किन्नर है। वर्ष 2018 में पिता की मृत्यु के बाद उसे नगर पालिका में मृतक आश्रित कोटे से सफाईकर्मी की नौकरी मिली। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। वह मीट की दुकान चलाता है और चार बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसकी पत्नी ने उसे मिलने वाले वेतन और बधाई के रुपयों पर कब्जा कर लिया। घर खर्च सहित अन्य जरूरतों में वह आर्थिक सहयोग करती रही। उसका दावा है कि ढाई वर्षों में करीब 20 लाख रुपये और आभूषण आरोपी पक्ष ने ले लिए। कुछ लेनदेन के प्रमाण भी उसने पुलिस को सौंपे हैं।

पीड़िता का यह भी कहना है कि पहले आरोपी की पत्नी को उसके साथ रहने पर कोई आपत्ति नहीं थी। करीब छह माह पूर्व आरोपी की पत्नी अपनी बहन को घर ले आई। आरोप है कि आरोपी ने उसे भी पत्नी की तरह रखना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता से दूरी बना ली।


----

पीड़िता बालिग है। उसने लिंग परिवर्तन, 20 लाख रुपये व आभूषण हड़पने के आरोप लगाए हैं। आरोपी की पत्नी से पूछताछ की जा चुकी है। आरोपी को भी थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-सूर्यबली मौर्य, एसीपी कविनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed