फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fateh Bahadur's meeting with Keshav.. political meaning being extracted

Gorakhpur News: केशव से फतेह बहादुर की मुलाकात, निकाले जा रहे सियासी मायने- आज सीएम से करेंगे मुलाकात

Sat, 20 Jul 2024 06:39 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 06:39 AM IST
सार

हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों से खुद की जान को खतरा बताकर सियासी गलियारों में सुर्खियों में आए कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी 20 जून को मुलाकात की थी। मुलाकात का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रदेश की राजनीति में मचे उथल-फुथल के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है और इसके अलग-अलग सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Fateh Bahadur's meeting with Keshav.. political meaning being extracted
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ की एक फोटो विधायक ने साझा की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों से खुद की जान को खतरा बताकर सियासी गलियारों में सुर्खियों में आए कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी 20 जून को मुलाकात की थी। मुलाकात का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रदेश की राजनीति में मचे उथल-फुथल के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है और इसके अलग-अलग सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन



माना जा रहा है कि भाजपा विधायक इस मुलाकात से एक संदेश देना चाहते थे, अब यह कितना कामयाब होगा, यह समय बताएगा लेकिन इस बीच भाजपा विधायक ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने 12 दिन पहले पुलिस को पत्रक देकर अपनी जान को खतरा बताया था। अचानक उन्होंने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मीडिया के सामने आकर मामले को सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गईं। इसी बीच विधायक के डिप्टी सीएम से मुलाकात का फोटो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे प्रदेश की सियासत में वर्तमान हलचलों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा में अंदरखाने सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई बार तिल्खयां सामने आ चुकी हैं।

ऐसे में भाजपा विधायक ने पहले खुद की जान को खतरा बताकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया फिर सीएम के संज्ञान में मामला होने की बात कहकर बड़ा सवाल खड़ा किया, अब डिप्टी सीएम के साथ उनका फोटो वायरल होने की चर्चाओं ने तमाम आशंकाओं को बल दिया है।

भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने इस मुलाकात को लेकर अपनी बात रखी है। कहा, केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं। क्षेत्र की बहुत सारी समस्याएं व कार्य के चलते उनसे मुलाकात की थी। उनके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी मिलने गया था।

अब उस मुलाकात का फोटो साझा हो गया है तो यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है। वह हमारी पार्टी के नेता हैं। मुलाकात होती रही है। मैंने 12 दिन पूर्व पुलिस को हत्या की सुपारी देने और साजिश की सूचना दी थी। बृहस्पतिवार को मुझे जांच कराने और सुरक्षा के समीक्षा को लेकर जानकारी दी गई। इसके पहले तो मुझसे किसी ने बात ही नहीं की।


शनिवार को गोरखपुर पहुंच जाऊंगा और इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जानकारी दूंगा। उनका जैसा निर्देश होगा आगे वैसा करुंगा। जहां तक साजिश में शामिल अपराधियों व कुछ लोगों की बात है तो उसका खुलासा दिल्ली में करुंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed