फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers protest at Wavecity office, demand to be given developed plot

Ghaziabad News: किसानों ने वेवसिटी कार्यालय पर दिया धरना, विकसित प्लॉट दिए जाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Wavecity office, demand to be given developed plot
वेव सिटी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। स्रोत: किसान संगठन
गाजियाबाद। महरौली, काजीपुरा, नायफल और बयाना गांव के किसानों ने उनके कोटे के विकसित प्लॉट दिए जाने की मांग के लिए बुधवार को वेवसिटी कार्यालय पर धरना दिया। किसानों ने वेवसिटी के महाप्रबंधक (भू-अर्जन) दीपक पाठक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने द्वितीय चरण की डीपीआर पास होने के एक महीने बाद से किसान कोटे के प्लॉट की रजिस्ट्री शुरू किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महरौली निवासी किसान प्रमोद चौधरी ने बताया कि वर्ष 2014 में किसानों और वेवसिटी के विकासकर्ता के बीच समझौता हुआ था। इसमें 8 फीसदी विकसित प्लॉट अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को दिए जाने थे। 10 साल बीत जाने के बावजूद अभी तक प्लॉट नहीं दिए गए। उन्होंने बताया कि कचेड़ा और कई अन्य गांवों के किसानों को प्लॉट दे दिए गए हैं, लेकिन गाजियाबाद के इन चार गांवों के किसानों को अभी तक प्लॉट नहीं दिए गए हैं। इसके विरोध में बुधवार को करीब एक घंटे धरना देने के बाद वेवसिटी के महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने द्वितीय चरण की डीपीआर पास होने के बाद प्लॉट दिए जाने का आश्वासन दिया है। किसानों का कहना है कि 15 दिन बाद वह फिर वेवसिटी के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस दौरान किसान संजीव चौधरी, दीपक चौधरी, सतीश त्यागी, अंकित त्यागी, विकास सिंह, विनोद चौधरी, सतीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed