{"_id":"6a07803f1e4ade9ca502af93","slug":"family-slept-on-as-thieves-stole-jewelry-and-cash-worth-lakhs-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18975-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सोता रहा परिवार, चोर ले लाखों के जेवरात और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सोता रहा परिवार, चोर ले लाखों के जेवरात और नकदी
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के जावली गांव निवासी भूपेंद्र के घर में चोरों ने घुसकर लाखों के जेवरात और 50 हजार रुपये चुरा लिए। मामला 12 मई की रात का है। सुबह जब उठे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने 14 मई की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में सर्विलांस टीम जुटी है।
दर्ज मामले में भूपेंद्र ने बताया कि 12 मई की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। 13 मई की तड़के करीब 3:45 बजे जब वह सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनके घर की अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर में रखे लाखों रुपये के सोने के जेवरात और 50 हजार रुपये चोरी करके ले गए।उन्होंने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।