{"_id":"6a231f94fbd1fffad00e8e0e","slug":"family-narrowly-escapes-firing-after-refusing-to-provide-free-vegetables-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-902290-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्री में सब्जी न देने पर फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्री में सब्जी न देने पर फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
मोदीनगर। फ्री में सब्जी देने से इन्कार करना फफराना गांव के सब्जी विक्रेता अनिल कुमार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर भड़के आरोपी युवक ने पहले मारपीट की, फिर देर रात अनिल के घर पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से परिवार दहशत में आ गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित अनिल कुमार ठेले पर सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका आरोप है कि सब्जी बेचकर लौटते समय गांव के अमित कुमार ने उन्हें रोक लिया और ठेले से सब्जी ले ली। जब अनिल ने पैसे मांगे तो अमित गाली-गलौज करने लगा और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन रात करीब एक बजे अमित अनिल के घर के बाहर पहुंचा और कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां घर की बाहरी दीवार और बाहर रखे कूलर में लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर अनिल का परिवार सहम गया और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दीवार और कूलर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि फफराना निवासी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।